बीसीए और एमसीए एंट्रेंस एग्जाम लिस्ट 2025 (List of BCA & MCA Entrance Exams 2025 in India) - डेट, नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन प्रोसेस यहां देखें
प्रमुख संस्थानों के बीसीए और एमसीए प्रोग्राम में एडमिशन चाहने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इस लेख में ऐसे बीसीए और एमसीए एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम (popular BCA and MCA entrance exams) की लिस्ट के साथ-साथ उनके महत्वपूर्ण डिटेल्स शामिल हैं।

बीसीए और एमसीए एंट्रेंस एग्जाम लिस्ट 2025 (List of BCA & MCA Entrance Exams 2025 in India)
बीसीए के बाद एमसीए सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में प्रवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ कैरियर मार्ग माना जाता है। सभी कोडिंग प्रेमियों और सॉफ्टवेयर प्रशंसकों के लिए, ये बेहतर प्रोग्राम हो सकते हैं। BCA और MCA प्रोग्राम (BCA and MCA programmes) लगभग सभी के लिएआईटी के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के अवसर खोलते हैं।
जो छात्र पास हो चुके हैं या कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं वे बीसीए प्रोग्राम (BCA programmes) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि जो स्नातक पूरा करने वाले हैं या आईटी या विज्ञान कोर्स (बीसीए, B.Sc IT आदि) में से किसी में डिग्री हासिल की है वे एमसीए प्रोग्राम (MCA programmes) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 12वीं में पीसीएम के साथ कंप्यूटर के बाद करियर स्कोप
बीसीए और एमसीए प्रोग्राम (BCA and MCA programmes) की पेशकश करने वाले बेस्ट यूनिवर्सिटी छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम में उनके प्रदर्शन के आधार पर एडमिशन देते हैं। हालांकि, ऐसे कई संस्थान हैं जो कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों के आधार पर बीसीए प्रोग्राम ऑफर करते हैं। जो छात्र बीसीए कोर्स के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन्हें बीसीए एंट्रेंस एग्जाम (BCA entrance exams) के लिए आवेदन करना होगा। यहां सभी पॉपुलर बीसीए और एमसीए एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट (list of all the popular BCA and MCA entrance exams) दी गई है:
पॉपुलर बीसीए एंट्रेंस एग्जाम 2025 डेट (Popular BCA Entrance Exam 2025 Dates)
नीचे टेबल में पॉपुलर बीसीए एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट (list of popular BCA Entrance Exams) दी गई है
परीक्षा का नाम | संचालक | एग्जाम डेट |
IPU CET BCA | जीजीएस इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी | अप्रैल-मई 2025 |
KIITEE BCA | कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी | अप्रैल 2025 |
LUCSAT BCA | लखनऊ यूनिवर्सिटी | अगस्त 2025 |
PESSAT | पीईएस यूनिवर्सिटी | - |
पॉपुलर एमसीए एंट्रेंस एग्जाम 2025 डेट (Popular MCA Entrance Exams 2025 Dates)
नीचे टेबल में पॉपुलर एमसीए एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट (list of popular MCA Entrance Exams) दी गई है
परीक्षा का नाम | परीक्षा संचालक | अधिसूचना जारी होने की तारीख (संभावित ) |
AIMCET | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-रुड़की | जून 2025 |
JECA | पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड | मई 2025 |
BHU PET MCA | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय | जून 2025 |
JNU MCA | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय | दिसंबर 2025 |
PAMCAT | पंजाब विश्वविद्यालय | जुलाई 2025 |
MAH MCA CET | स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल | अगस्त 2025 |
LUCSAT | लखनऊ विश्वविद्यालय | सितंबर, 2025 |
NIMCET | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान | जून 2025 |
GOA University MCA Admissions Test | गोवा विश्वविद्यालय | जून 2025 |
BIT Mesra MCA Admission Test | बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (Birla Institute of Technology - Ranchi) | जून 2025 |
Pune University MCA Entrance Examination | पुणे विश्वविद्यालय | जून 2025 |
IPU CET MCA | जीजीएस इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय | जून 2025 |
AP ICET | APSCHE | जुलाई 2025 |
TS ICET | TSCHE | जुलाई 2025 |
नोट: टेबल पर उल्लिखित परीक्षा तारीखें संबंधित विश्वविद्यालयों और अन्य स्रोतों की ऑफिशियल वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर एकत्र की गई है। संबंधित विश्वविद्यालय के अनुसार ये तारीखें परिवर्तन के अधीन हैं।
इन तारीखें को विश्वविद्यालय या किसी अन्य संचालन निकाय द्वारा अपरिहार्य परिस्थितियों में बदला जा सकता है। सुनिश्चित करें कि आप अपडेट होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा के डिटेल्स की जांच करते रहें। आवेदन करने और आवेदन शुल्क का भुगतान करने से पहले परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड देखें।
बीसीए और एमसीए प्रोग्राम (BCA and MCA programmes)
कोडिंग और अन्य आईटी संबंधित स्किल विकसित करने में आपकी मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। उपरोक्त में से किसी भी परीक्षा में अच्छा अंक स्कोर करने से आपको भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक में
बीसीए प्रोग्राम (BCA programmes)
के लिए सीट सुरक्षित करने में मदद मिल सकती है।
लेटेस्ट
एजुकेशन न्यूज़
हिंदी में पढ़ने के लिए
CollegeDekho
के साथ बने रहें!