Download your score card & explore the best colleges for you.

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Thank you! You have successfully subscribed
Error! Please Check Inputs

Get college counselling from experts, free of cost !

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Thank you! You have successfully subscribed
Error! Please Check Inputs

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 जारी (लाइव अपडेट): रिजल्ट देखने के लिए यहां है डायरेक्ट लिंक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board) ने बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट 2023 (Bihar Intermediate Result 2023) जारी कर दिया है। रिजल्ट चेक करने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक biharboardonline.com पर सक्रिय हो गया है।

Download your score card & explore the best colleges for you.

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Thank you! You have successfully subscribed
Error! Please Check Inputs

Get college counselling from experts, free of cost !

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Thank you! You have successfully subscribed
Error! Please Check Inputs

बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड क्लास 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड ने तीनों संकाय के लिए रिजल्ट जारी किया है। बिहार इंटर परीक्षा में इस साल कुल 83.7 फीसद छात्र पास हुए हैं। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में कुल 13,04,586 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, उनमें से 10,51,948 उम्मीदवार ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, यानी 83.7 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। इस बार 12वीं परीक्षा पास करने वाली सभी लड़कियों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के तीनों संकाय में लड़कियों का दबदबा रहा है। 12वीं आर्ट्स में कुल पास प्रतिशत 82.74 फीसदी रहा जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 84.33 और लड़कों का पास प्रतिशत 80.16 फीसदी रहा है। वहीं 12वीं कॉमर्स में कुल पास प्रतिशत 93.95 फीसदी रहा है, जिसमें लड़कियों का सफलता प्रतिशत 96.39 फीसदी और लड़कों पास प्रतिशत 92.62 फीसदी रहा। इसी प्रकार साइंस में भी कुल पास प्रतिशत 83.93 रहा है, जिसमें लड़कियों का सफलता प्रतिशत और लड़कों का सफलता प्रतिशत 82.35 रहा।


बोर्ड उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स का नाम और अन्य परिणाम भी घोषित किया गया है।  छात्र अपने रिजल्ट के साथ परीक्षा में मिले मार्क्स को सीधे ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से देख सकते हैं। परीक्षा में क्वालीफाई करने के लिए, उम्मीदवारों को कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद भारी मात्रा में वेबसाइट ट्रैफिक होता है। इसलिए, स्थिति से निपटने के लिए, प्राधिकरण परिणाम को अन्य वेबसाइटों के लिए सुलभ बनाया है। इसके अलावा, छात्र चाहें तो SMS पर 56263 पर भेज सकते हैं और रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ध्यान दें, बीएसईबी इंटर का रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन के साथ-साथ उनका इंटरव्यू भी आयोजित किया है।

बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम 2023 लिंक

बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल अधिकारियों द्वारा सक्रिय कर दिया गया है।

बीएसईबी बिहार 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा Biharboardonline.bihar.gov.in पर  इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे घोषित होने के बाद कई लाख छात्र एक साथ ऑनलाइन बीएसईबी रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए वेबसाइट पर विजिट करते हैं और इस वजह से वेबसाइट क्रैश हो जाती है और छात्र अपने परिणाम जांच नहीं कर पाते हैं। ऐसी परेशानी से बचने के लिए छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देखने के लिए आसान स्टेप के बारे में जान सकते हैं।


बिहार इंटर रिजल्ट 2023 की जांच करने के लिए वेबसाइटों की सूची

यहां उन वेबसाइटों की सूची दी गई है, जहां उम्मीदवार बीएसईबी बिहार इंटर रिजल्ट 2023 देख सकते हैं-

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com

बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए स्टेप

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप का पालन कर सकते हैं।

स्टेप 1

उपरोक्त हाइलाइट की गई किसी भी वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2

होम पेज पर बीएसईबी इंटर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3

एक लॉगिन बॉक्स दिखाई देगा

स्टेप 4

रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें

स्टेप 5

बीएसईबी परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

उसके बाद बोर्ड छात्रों की मार्कशीट की हार्ड कॉपी स्कूल भेजेगा। तब तक के लिए छात्र डाउनलेड किए गए मार्कशीट का उपयोग कर सकते हैं। 

उम्मीदवार लाइव ब्लॉग की जांच करके बीएसईबी बिहार इंटर रिजल्ट 2023 के लेटेस्ट घटनाक्रमों  पर नजर रख कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट

  • Mar 21, 2023 03:50 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक 2023

    बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का परिणाम लिंक अब काम कर रहा है, और उम्मीदवार इस पृष्ठ पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

  • Mar 21, 2023 02:50 PM IST

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023:बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के परिणाम में 10 लाख छात्र हुए पास

    बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि 12वीं परीक्षा में कुल 10 लाख छात्र यानी 83.7 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। सफलता प्रतिशत 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स तीनों संकाय का मिलाकर है।

  • Mar 21, 2023 02:47 PM IST

    सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए भी 23 मार्च से आवेदन

    जो छात्र इस परीक्षा में एक-दो विषय में पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए भी 23 मार्च से आवेदन शुरू किए जाएंगे। सप्लीमेंट्री और स्क्रूटनी दोनों के लिए रिजल्ट मई में जारी किए जाएंगे। 

  • Mar 21, 2023 02:46 PM IST

    23 मार्च से शुरू होगी स्क्रूटनी

    23 मार्च से शुरू होगी स्क्रूटनी

  • Mar 21, 2023 02:46 PM IST

    बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मिलेंगे एक-एक लाख रुपए और लैपटॉप

    बिहार बोर्ड ने बताया कि टॉपर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र को एक-एक लाख रुपए, एक लैपटॉप ईबुक रीडर दिया जाएगा। वहीं दूसरा स्थान पाने वाले छात्र को 75 हजार रुपए, एक लैटटॉप दिया जाएगा। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों 15 हजार रुपए और ई-बुक रीडर दिया जाएगा।

  • Mar 21, 2023 02:45 PM IST

    नालंदा के हिमांशु बने साइंस में सेकंड टॉपर

    नालंदा के हिमांशु बने साइंस में सेकंड टॉपर

  • Mar 21, 2023 02:41 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: आर्ट्स टॉपर

    मोहत्या साहा ने बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम में 95% के साथ टॉप किया है।

  • Mar 21, 2023 02:40 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: साइंस टॉपर

    साइंस स्ट्रीम से आयुषी नंदन ने 94.8% के साथ परीक्षा में टॉप किया है।

  • Mar 21, 2023 02:38 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: परीक्षा में महिला अभ्यर्थी ने किया है टॉप

    तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में महिला उम्मीदवारों ने परीक्षा में टॉप किया है

  • Mar 21, 2023 02:36 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: उत्तीर्ण प्रतिशत

    कला: 82.74%
    वाणिज्य: 93.95%
    विज्ञान: 83.93

  • Mar 21, 2023 02:30 PM IST

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023- बिहार बोर्ड के सचिव की प्रेस कांन्फ्रेंस

    बिहार बोर्ड के सचिव आनंद किशोर प्रेस कांफ्रेंस कर रहें। बिहार बोर्ड ने तीनों संकाय के लिए रिजल्ट जारी किया है। 

  • Mar 21, 2023 02:27 PM IST

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 जारी

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा Biharboardonline.bihar.gov.in पर  इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 

  • Mar 21, 2023 02:23 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: बोर्ड ऑफिस पहुंचे शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर

    शिक्षा मंत्री प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं और बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 के परिणामों की घोषणा करेंगे।

  • Mar 21, 2023 02:18 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट

    अधिकारी जल्द ही कभी भी परिणाम जारी कर सकते हैं। 

  • Mar 21, 2023 02:10 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: अपडेट 1

    समय दोपहर 2 बजे हैं और उम्मीदवार जल्द ही कभी भी परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, परिणाम दोपहर 2 बजे के बाद घोषित किया जाना था। रिजल्ट के सीधे लिंक तक पहुंचने के लिए CollegeDekho लाइव के साथ बने रहें।

  • Mar 21, 2023 02:01 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: लॉगिन विवरण आवश्यक

    बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार को जन्म तिथि के साथ रोल नंबर तैयार रखना होगा।

  • Mar 21, 2023 01:57 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: स्कोरकार्ड में मौजूद विवरण

    बिहार 12वीं रिजल्ट 2023 में महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे

    • उम्मीदवार का नाम
    • स्कूल का नाम और पता
    • रोल नंबर
    • विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक
    • कुल अंक
    • पास और फेल की स्थिति

  • Mar 21, 2023 01:55 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: बोर्ड ऑफिस पहुंच चुके हैं अधिकारी

    बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर के अनुसार शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर आज दो बजे परिणाम घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी करने के लिए बिहार बोर्ड के कार्यालय में सभी प्रमुख अधिकारी और शिक्षा मंत्री पहुंच चुके हैं। मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

  • Mar 21, 2023 01:53 PM IST

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: मैं बिहार बोर्ड 12वीं 2023 का परिणाम कहां देख सकता हूं?

    उम्मीदवार बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट की घोषणा होने पर रिजल्ट चेक करने के लिए सीधा लिंक CollegeDekho लाइव अपडेट में जोड़ा जाएगा।

  • Mar 21, 2023 01:30 PM IST

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम कितने अंक आवश्यक हैं?

    परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने होंगे। 30% से कम अंक प्राप्त करने पर परीक्षा में असफल माना जाएगा और पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा

  • Mar 21, 2023 01:20 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: टॉपर्स लिस्ट अनाउंसमेंट

    अधिकारी बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम के साथ, 2023 के विभिन्न स्ट्रीम के लिए टॉपर्स की सूची भी जारी करेंगे। बिहार बोर्ड 12वीं की टॉपर्स सूची 2023 में उन उम्मीदवारों की सूची होगी जिन्होंने बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 में उच्च अंक प्राप्त किए हैं।

  • Mar 21, 2023 01:14 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: स्क्रूटनी शेड्यूल

    किसी भी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होने वाले उम्मीदवार उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकारी परिणामों के साथ स्क्रूटनी शेड्यूल भी जारी करेंगे।

  • Mar 21, 2023 01:13 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: एक घंटा और...

    समय दोपहर 1 बजे हैं और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर द्वारा की गई घोषणा के अनुसार परिणाम 1 घंटे के बाद दोपहर 2 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

  • Mar 21, 2023 12:56 PM IST

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा कब आयोजित की गई थी?

    2023 में बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी के बीच सभी स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के लिए आयोजित की गई थी।

  • Mar 21, 2023 12:51 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: कौन हैं प्रोफेसर चंद्रशेखर?

    चंद्रशेखर बिहार के शिक्षा मंत्री हैं और वे आज दोपहर 2 बजे के बाद नतीजे घोषित करेंगे।

  • Mar 21, 2023 12:48 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: रिजल्ट घोषित होने के बाद क्या?

    रिजल्ट घोषित होने के बाद अगर उम्मीदवार स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं तो परीक्षा में प्राप्त अंकों को बढ़ाने के लिए उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अलग से घोषणा की जाएगी। 

  • Mar 21, 2023 12:38 PM IST

    बिहार 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2023: आज जारी हो रहा है

    बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने ट्वीट कर बताया है कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 आज 21 मार्च को दोपहर 2 बजे शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा जारी किया जाएगा।

  • Mar 21, 2023 12:29 PM IST

    बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: कहां चेक करें अपना परिणाम

    अधिकारी आज 21 मार्च 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी करेंगे। उम्मीदवार या तो आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com/ पर परिणाम की जांच कर सकते हैं या बिहार बोर्ड इंटर परिणाम सीधे लिंक तक पहुंचने के लिए CollegeDekho लाइव के साथ बने रह सकते हैं।

  • Mar 21, 2023 12:27 PM IST

    बिहार 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2023: ऑनलाइन उपलब्ध होगी मार्कशीट

    बिहार 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा होने पर, छात्र अपने उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से मार्कशीट ऑनलाइन एक्सेस कर सकेंगे। मार्कशीट का उपयोग करने के लिए उम्मीदवार को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल रोल नंबर और जन्म तिथि प्रदान करने की आवश्यकता है।

  • Mar 21, 2023 12:26 PM IST

    दोपहर 2:00 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023

    बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 आज दोपहर 2:00 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा।

हमारे विशेषज्ञ से सहायता प्राप्त करें

Get Counselling from experts, free of cost!

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Thank you! You have successfully subscribed
Error! Please Check Inputs

सबसे पहले जाने

लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करें

Stay updated on important announcements on dates, events and notification

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Thank you! You have successfully subscribed
Error! Please Check Inputs

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम समाचार

Talk To Us

  • By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy
  • Why register with us?

    Stay up-to date with Exam Notification and NewsGet Exam Date AlertsGet free Sample Papers & Mock TestYou won’t get unwanted calls from third parties
Thank you! You have successfully subscribed
Error! Please Check Inputs