BSEB 12th Science Toppers 2023: साइंस स्ट्रीम में 83.93 प्रतिशत छात्र हुए पास, यहां देखें टॉपर्स की फाइनल लिस्ट

BSEB 12th Science Toppers 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड क्लास 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में कुल 13,04,586 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 10,51,948 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। साइंस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 83.93 रहा है। 
BSEB 12th Science Toppers 2023: साइंस स्ट्रीम में 83.93 प्रतिशत छात्र हुए पास, यहां देखें टॉपर्स की फाइनल लिस्ट

BSEB 12th Science Toppers 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड क्लास 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में कुल 13,04,586 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, उनमें से 10,51,948 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। साइंस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 83.93 रहा है। बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जाारी होने के बाद सभी संकाय (स्ट्रीम) में टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई। इसमें विज्ञान संकाय में खगड़िया की रहने वाली आयुषी नंदन ने टॉप किया। आयुषी को 94.8 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। आयुषी खगड़िया के आर लाल कॉलेज की छात्रा हैं।


आयुषी के बाद नालंदा के हिमांशु कुमार ने 94.4% प्रतिशत अंक से साथ बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे। टॉपर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर औरंगाबाद जिले के शुभम चौरसिया 94.4% और चौथे स्थान पर छपरा की बेटी अदिति कुमारी 94.2% रहीं। टॉप 5 में पांचवें स्थान पर अररिया की रमा भारती 93.8% रहीं।
बिहार बोर्ड 12वी साइंस टॉपर्स की फाइनल लिस्ट ​​​​​​
रैंक नाम मार्क्स प्रतिशत
1st आयुषी नंदन 474 94.80%
2nd हिमांशु कुमार 472 94.4%
2nd शुभम चौरसिया 472 94.4%
3rd अदिति कुमारी 471 94.2%
4th रमा भारती 469 93.8%
5th पीयूष कुमार 468 93.6%
5th अभिषेक राज 468 93.6%
5th तनु कुमारी 468 93.6%
6th रुचिका राज 466 93.2%

बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही आयुषी नंदन को एक लैपटॉप, एक किंडल ई-बुक और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं दूसरे टॉपर हिमांशु कुमार को 75,000 रुपये के नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप, साथ ही एक किंडल ईबुक से पुरस्कृत किया जाएगा। तीसरे टॉपर शुभम चौरसिया को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ईबुक मिलेगा।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में साइंस विषय में खगड़िया की रहने वाली आयुषी नंदन को 500 में 474 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहे नालंदा के हिमांशु ने 500 में से 472 अंक हासिल किए हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद आयुषी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसे जो रैंक मिला है उससे वह काफी खुश हैं। उन्हें यकीन नहीं था कि वे टॉप करेंगी, हालांकि ये था कि वो बेहतर करेंगी। आयुषी के पिता का नाम सर्वेश कुमार सुमन है, जो दूध का कुटीर उद्योग चलाते हैं। आयुषी की मां का नाम अमीषा कुमारी है और वो हाउस वाइफ हैं। आयुषी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।

हमारे विशेषज्ञ से सहायता प्राप्त करें

सबसे पहले जाने

लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करें

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम समाचार