JEE Main 2023: जेईई मेन 2023 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
JEE Main 2023: जेईई मेन 2023 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप 15 जनवरी 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जा सकता है। डाउनलोड करने का तरीका यहां जानें।
JEE Main 2023 Advance City Intimation Slip Date: जेईई मेन 2023 सेशन 1 परीक्षा की तारीखें घसहित कर दी गई हैं। जारी तारीखों के अनुसार सत्र 1 की परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30, और 31 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी, जबकि सत्र 2 का आयोजन 06, 08, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को किया जाना है। जो भी उम्मीदवार सेशन 1 जेईई मेन परीक्षा 2023 में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें जेईई मेन 2023 के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप का बेसब्री से इंतजार है।