CUET UG Hindi Paper Analysis 2024:
NTA द्वारा CUET यूजी हिंदी (पेपर कोड- 102) का पेपर आज मई 16, 2024 को 12:15 से 13:00 बजे तक आयोजित किया गया। परीक्षार्थियों के अनुसार सीयूईटी यूजी 2024 हिंदी की परीक्षा आसान थी, सरल प्रश्न पूछे गए थे और कुछ प्रश्न पिछले सत्र से दोहराए भी गए थे। आप CUET यूजी 2024 हिंदी प्रश्न पत्र का विश्लेषण, छात्रों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञ द्वारा किया गया एनालिसिस भी यहां देख सकते हैं। आज की हिंदी परीक्षा में 200 अंक के लिए 40 प्रश्न पूछें गए तथा 1 सही उत्तर के लिए 5 अंक निर्धारित थे।
CUET UG Hindi Paper Analysis 2024: छात्रों की प्रतिक्रिया
CUET यूजी हिंदी की परीक्षा के बाद छात्रों की प्रतिक्रिया यह रही- छात्रों के अनुसार हिंदी का पेपर आसान था तथा सिलेबस भी संतुलित था।
- CUET की हिंदी परीक्षा पिछले वर्ष के प्रश्न दोहराए गए थे।
- छात्रों ने अधिकतम 30+ प्रश्न के उत्तर दिए है।
CUET UG Hindi Paper Analysis 2024: विस्तार से जानें
आप यहां CUET यूजी हिंदी का डिटेल्ड विश्लेषण नीचे देख सकते हैं।- कुछ छात्रों ने बताया CUET हिंदी का पेपर बोर्ड परीक्षा से आसान था
- सीयूईटी हिंदी परीक्षा 2024 में अधिक समय लेने वाले सवाल नहीं पूछे गए थे
- प्रश्न NCERT आधारित थे
- कुछ प्रश्न सर्वनाम और विशेषण से भी पूछे गए थे