सीयूईटी बी.फार्मा एडमिशन 2025 (CUET B.Pharma Admission 2025 in Hindi): तारीखें, आवेदन, पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और रिजल्ट चेक करें
आप सीयूईटी बी फार्मा एडमिशन 2025 (CUET B.Pharm Admission 2025 in Hindi) में रुचि रखते हैं? यहां बी.फार्मा के लिए एंट्रेंस टेस्ट और संबधित अन्य सभी जानकारी उपलब्ध है। आप नीचे दिये लेख से सभी डिटेल्स प्राप्त कर सकते है।
सीयूईटी बी.फार्मा एडमिशन 2025 (CUET B.Pharm Admission 2025 in Hindi): बी.फार्मा या बैचलर ऑफ फार्मेसी एक चार वर्ष का ग्रेजुएट कोर्स है। CUET B.Pharm में एडमिशन उम्मीदवारों द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। भारत में अनेक बी. फार्मा कॉलेजेस है जो CUET स्कोर के आधार पर एडमिशन देते है।जो अभ्यर्थी CUET बी. फार्मा में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके पास आवश्यक CUET एलिजिबिलिटी पास करना आवश्यक है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद एडमिशन शुरू किये जाते है। छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट @exams.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जो उम्मीदवार सीयूईटी बी.फार्मा एडमिशन 2025 (CUET B.Pharm Admission 2025) लेने चाहते हैं वह इससे जुड़ी जानकारी इस लेख में देख सकते हैं।
कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा, जिसे आमतौर पर सीयूईटी एग्जाम 2025 के रूप में जाना जाता है। यह भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित जैसे विषयों में उम्मीदवारों के ज्ञान का मूल्यांकन करता है और उनके विश्लेषणात्मक और तार्किक कौशल का आकलन करता है। जी डी गोयनका यूनिवर्सिटी दिल्ली, यूपीईएस देहरादून, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर आदि जैसे टॉप यूनिवर्सिटी सीयूईटी परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर पूरी तरह से सीयूईटी बी.फार्म एडमिशन 2025 (CUET B.Pharm Admission 2025 ) करते हैं।
सीयूईटी बी.फार्मा एडमिशन 2025 (CUET B.Pharm Admission 2025 in Hindi) की जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तारीखें, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, परिणाम आदि सहित बी.फार्मा एडमिशन से लेकर सीयूईटी के बारे में सभी आवश्यक डिटेल्स जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
सीयूईटी बी.फार्मा एडमिशन 2025 (CUET B.Pharm Admission 2025): महत्वपूर्ण तारीखें
यहां सीयूईटी बी.फार्मा एडमिशन 2025 (CUET B.Pharm admission 2025 in Hindi) के लिए महत्वपूर्ण तारीखें हैं:
आयोजन | तारीखें |
सीयूईटी बी.फार्मा एप्लीकेशन डेट 2025 | 1 मार्च 2025 |
सीयूईटी एप्लीकेशन 2025 की लास्ट डेट | 22 मार्च 2025 |
आवेदन सुधार | सूचित किया जायेगा |
एडमिट कार्ड डेट | सूचित किया जायेगा |
सीयूईटी एग्जाम डेट 2025 | 8 मई 2025 से 1 जून 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | nta.ac.in, cuet.samarth.ac.in |
सीयूईटी बी.फार्मा रिजल्ट डेट | सूचित किया जायेगा |
सीयूईटी बी.फार्मा एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2025 (CUET B.Pharm Eligibility Criteria 2025)
सीयूईटी 2025 बी.फार्मा एडमिशन (CUET 2025 B.Pharm admission in Hindi) के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया इस प्रकार हैं:
- उम्मीदवारों को क्लास 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- वे उम्मीदवार जो 2025 में क्लास 12वीं परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं, वे भी पात्र हैं।
- हालांकि पात्रता के लिए कोई विशिष्ट आयु सीमा नहीं है, उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी / संस्थान / संगठन के आयु मानदंड (यदि कोई हो) को पूरा करना होगा जहां वे एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
सीयूईटी बी.फार्मा सिलेबस 2025 (CUET B.Pharma Syllabus 2025 in Hindi)
एग्जाम पास करने के लिए आपको CUET सिलेबस 2025 अच्छे से पता होना चाहिए। सीयूईटी के लिए सिलेबस बी.फार्मा में चार मुख्य विषय- फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और बायोलॉजी शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी शैक्षिक बैकग्राउंड के आधार पर किन्हीं तीन का चयन कर सकते हैं। अगर उन्होंने पीसीएम स्ट्रीम के साथ 12वीं पास की है तो वे फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स का चयन कर सकते हैं। हालांकि, अगर वे पीसीबी स्ट्रीम से क्लास 12वीं पास करते हैं तो वे फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी चुन सकते हैं।
सीयूईटी बी.फार्मा सिलेबस (CUET B.Pharm Syllabus) को टेस्ट उम्मीदवारों की समझ और ज्ञान के लिए डिजाइन किया गया है। यह उनके विश्लेषणात्मक और तार्किक कौशल का आकलन करने में भी मदद करता है। यहां महत्वपूर्ण टॉपिक हैं जो बी.फार्मा के लिए सीयूईटी सिलेबस का हिस्सा हैं:
जीव विज्ञान के लिए सीयूईटी बी.फार्मा सिलेबस (CUET B.Pharma Syllabus for Biology )
नीचे दिए गए टेबल में सीयूईटी बी.फार्मा सिलेबस (CUET B.Pharma Syllabus)में जीव विज्ञान विषय की मुख्य विशेषताएं शामिल हैं।
जनन (Reproduction) | जीवों में प्रजनन (Reproduction in Organisms) |
प्रजनन स्वास्थ्य (Reproductive Health) | |
मानव प्रजनन (Human Reproduction) | |
पुष्पीय पादपो में लैंगिक जनन (Sexual Reproduction in Flowering plants) | |
मानव कल्याण में जीव विज्ञान (Biology and Human Welfare) | स्वास्थ्य और रोग (Health and Disease) |
मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव (Microbes in Human Welfare) | |
खाद्य उत्पादन में सुधार (Improvement in food production) | |
आनुवंशिकी तथा विकास (Genetics and Evolution) | आनुवंशिकता और भिन्नता (Heredity and Variation) |
वंशानुक्रम का आणविक आधार (Molecular Basis of Inheritance) | |
विकास (Evolution) | |
जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग (Biotechnology and its Applications) | स्वास्थ्य में जैव प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग और एग्रीकल्चर (Application of Biotechnology in Health and Agriculture) |
जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत और प्रक्रिया (Principles and Process of Biotechnology) | |
पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण (Ecology and Environment) | पारिस्थितिकी प्रणालियों (Ecosystems) |
जीव और पर्यावरण (Organisms and Environment) | |
पर्यावरण के मुद्दें (Environmental Issues) | |
जैव विविधता और इसका संरक्षण (Biodiversity and its Conservation) |
भौतिकी के लिए सीयूईटी बी.फार्मा सिलेबस (CUET B.Pharma Syllabus for Physics)
नीचे दिए गए टेबल में फिजिक्स के लिए सीयूईटी बी.फार्मा सिलेबस (CUET B.Pharma Syllabus for Physics) की मुख्य विशेषताएं हैं:
स्थिरवैद्युतिकी (Electrostatics) | प्रकाशिकी (Optics) |
विद्युत धारा (Current Electricity) | विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति (Dual Nature of Matter and Radiation) |
विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव (Magnetic Effects of Current and Magnetism) | परमाणु एवं नाभिक (Atoms and Nuclei) |
दोलन एवं तरंगे (Electromagnetic Induction and Alternating Currents) | इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (Electronic Devices) |
वैद्युतचुंबकीय तरंगें (Electromagnetic Waves) | संचार प्रणाली (Communication Systems) |
गणित के लिए सीयूईटी बी.फार्मा सिलेबस (CUET B.Pharma Syllabus for Mathematics)
गणित प्रश्न पत्र में दो खंड होते हैं अर्थात सेक्शन A और सेक्शन B, नीचे दिए गए टेबल में गणित के लिए सीयूईटी बी.फार्मा सिलेबस की हाइलाइट्स देख सकत है।
सेक्शन A | बीजगणित (Algebra) |
कलन (Calculus) | |
एकीकरण और इसके अनुप्रयोग (Integration and its applications) | |
अवकल समीकरण (Differential Equations) | |
प्रायिकता (Probability) | |
रैखिक प्रोग्रामन (Linear Programming) | |
सेक्शन B1: गणित (Mathematics) | संबंध एवं कार्य (Relations and Functions) |
बीजगणित (Algebra) | |
कलन (Calculus) | |
सदिश और त्रि-आयामी ज्यामिति (Vectors and Three-Dimensional Geometry) | |
रैखिक प्रोग्रामन (Linear Programming) | |
प्रायिकता (Probability) | |
सेक्शन B2: अप्लाईड मैथ्समैटिक (Mathematics) | संख्या, मात्रा का ठहराव और संख्यात्मक अनुप्रयोग (Numbers, Quantification and Numerical Applications) |
बीजगणित (Algebra) | |
कलन (Calculus) | |
प्रायिकता वितरण (Probability Distributions) | |
सूचकांक संख्या और समय-आधारित डेटा (Index Numbers and Time-Based Data) | |
सूचकांक संख्या और समय आधारित डेटा (Index Numbers and Time-Based Data) | |
सूचकांक संख्या और समय आधारित डेटा (Index Numbers and Time-Based Data) | |
वित्तीय गणित (Financial Mathematics) | |
रैखिक प्रोग्रामन (Linear Programming) |
रसायन विज्ञान के लिए सीयूईटी बी.फार्मा सिलेबस (CUET B.Pharma Syllabus for Chemistry)
नीचे दिए गए टेबल में केमेस्ट्री के लिए सीयूईटी बी.फार्मा सिलेबस (CUET B.Pharma Syllabus for Chemistry) पर प्रकाश डाला गया है।
ठोस अवस्था (Solid State) | विभिन्न बाध्यकारी बलों के आधार पर ठोस पदार्थों का वर्गीकरण (Classification of solids based on different binding forces): |
विलयन (Solutions) | विलयन के प्रकार (Types of solutions) |
विद्युत रसायन (Electrochemistry) | अपचयोपचय अभिक्रियाएँ (Redox Reactions) |
रासायनिक बलगतिकी (Chemical Kinetics) | प्रतिक्रिया की दर (Rate of a reaction) |
पृष्ठ रसायन (Surface Chemistry) | सोखना (Adsorption) |
एलीमेंटों के अलगाव के सामान्य सिद्धांत एवं प्रक्रियाएं (General Principles and Processes of Isolation of Elements) | निष्कर्षण के सिद्धांत और तरीके (Principles and methods of extraction) – |
p-ब्लॉक एलीमेंट (p-Block Elements) | ग्रुप 15 एलीमेंट |
ग्रुप 16 एलीमेंट | |
ग्रुप 17 एलीमेंट | |
ग्रुप 18 एलीमेंट | |
d एवं f ब्लॉक एलीमेंट (D and f Block Elements) | सामान्य परिचय (General introduction) |
लैंथेनॉयड्स (Lanthanoids) | |
एक्टिनोइड्स (Actinoids) | |
उपसहसंयोजन यौगिक (Coordination Compounds) | उपसहसंयोजन यौगिक (Coordination Compounds) |
हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरिन (Haloalkanes and Haloarenes) | हैलोएल्केन (Haloalkanes) |
हेलोएरीन (Haloarenes) | |
उपयोग और पर्यावरणीय प्रभाव (Coordination compounds) | |
अल्कोहल, फेनॉल्स और ईथर (Alcohols, Phenols, and Ethers) | अल्कोहल (Alcohols) |
फिनोल (Phenols) | |
ईथर (Ethers) | |
एल्डिहाइड, केटोन्स और कार्बोक्जिलिक एसिड (Aldehydes, Ketones, and Carboxylic Acids) | एल्डिहाइड और केटोन्स (Aldehydes and Ketones) |
कार्बोक्जिलिक एसिड (Carboxylic Acids) | |
नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक (Organic Compounds containing Nitrogen) | ऐमिन (Amines) |
साइनाइड्स और आइसोसाइनाइड्स (Cyanides and Isocyanides) | |
डायज़ोनियम साल्ट्स (Diazonium salts) | |
जैव-अणु (Biomolecules) | कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) |
प्रोटीन (Protein) | |
हार्मोन - प्रारंभिक विचार (संरचना को छोड़कर) (Hormones - Elementary idea (excluding structure) | |
बहुलक (Polymers) | वर्गीकरण (Classification) |
दैनिक जीवन में रसायन (Chemistry in Everyday Life) | दवाओं में रसायन (Chemicals in medicines) |
भोजन में रसायन (Chemicals in food) | |
सफाई एजेंट (Cleansing agents) |
ये भी देखें : सीयूईटी केमिस्ट्री के महत्वपूर्ण टॉपिक 2025
सीयूईटी बी.फार्मा परीक्षा पैटर्न 2025 : हाइलाइट्स (CUET B.Pharm Exam Pattern 2025 : Highlights)
यहां सीयूईटी बी.फार्मा एग्जाम पैटर्न 2025 (CUET B.Pharm exam pattern 2025 in Hindi) की मुख्य विशेषताएं हैं:
परीक्षा का तरीका | सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) |
परीक्षा का माध्यम | 13 भाषाएँ: अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू |
प्रश्न प्रकार | एमसीक्यू |
परीक्षा की अवधि | प्रति दिन 3 स्लॉट |
परीक्षा सिलेबस | भाषा टेस्ट, डोमेन विषय टेस्ट और सामान्य टेस्ट |
पात्रता | कोई आयु सीमा नहीं, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र |
सीयूईटी बी.फार्मा परीक्षा पैटर्न 2025 : विषय अनुसार (CUET B.Pharm Exam Pattern 2025 : Subject-wise)
सीयूईटी बी.फार्मा एग्जाम पैटर्न (CUET B.Pharm Exam Pattern) प्रत्येक सेक्शन के लिए थोड़ा भिन्न होता है। यहां जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के लिए परीक्षा पैटर्न दिया गया है, जैसा कि परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण एनटीए द्वारा परिभाषित किया गया है:
सीयूईटी जीव विज्ञान के लिए बी.फार्मा परीक्षा पैटर्न (CUET B.Pharm Exam Pattern for Biology)
सीयूईटी जीवविज्ञान सेक्शन में 5 इकाइयां शामिल हैं। एक एकल प्रश्न पत्र होगा जिसमें 50 प्रश्न होंगे, जिनमें से 40 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
सीयूईटी भौतिकी के लिए बी.फार्मा परीक्षा पैटर्न (CUET B.Pharm Exam Pattern for Physics)
सीयूईटी भौतिकी विषय में 10 इकाइयां शामिल हैं। एक एकल प्रश्न पत्र होगा जिसमें 50 प्रश्न होंगे, जिनमें से 40 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
सीयूईटी रसायन विज्ञान के लिए बी.फार्मा परीक्षा पैटर्न (CUET B.Pharm Exam Pattern for Chemistry)
सीयूईटी रसायन विज्ञान सेक्शन में 16 इकाइयां शामिल हैं। प्रश्न पत्र में कुल 50 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को 50 में से 40 प्रश्नों का प्रयास करना चाहिए।
सीयूईटी गणित के लिए बी.फार्मा परीक्षा पैटर्न (CUET B.Pharm Exam Pattern for Mathematics)
सीयूईटी गणित सेक्शन में एक प्रश्न पत्र दो खंडों में विभाजित होगा: सेक्शन A और सेक्शन B (B1 और B2)
नोट: सेक्शन A सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा और इसमें गणित और एप्लाइड गणित दोनों को कवर करने वाले 15 प्रश्न शामिल होंगे। सेक्शन B1 में 35 गणित प्रश्न होंगे, जिनमें से 25 का प्रयास करना होगा, और सेक्शन B2 में 35 अनुप्रयुक्त गणित प्रश्न होंगे, जिनमें से 25 का उत्तर देना होगा।
सीयूईटी बी.फार्मा एडमिशन 2025 : एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए स्टेप (CUET B.Pharm Admission 2025 : Steps to Fill Application Form)
सीयूईटी बी.फार्मा एडमिशन 2025 (CUET B.Pharm admission 2025 ) के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से सीयूईटी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जमा करने की आवश्यकता है। प्रस्तुत करने का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। बी.फार्मा के लिए सीयूईटी एप्लीकेशन फॉर्म में निम्नलिखित स्टेप शामिल हैं:
स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन फॉर्म
- cuet.samarth.ac.in. पर जाकर ऑनलाइन सीयूईटी एप्लीकेशन फॉर्म के लिए रजिस्टर करें।
- सिस्टम जनरेट एप्लिकेशन नंबर को नोट कर लें।
- व्यक्तिगत डिटेल्स प्रदान करें।
- उत्तर के साथ पासवर्ड और सिक्योरिटी क्वेश्चन बनाएं।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन संख्या जनरेट करें।
स्टेप 2: सीयूईटी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म
- सिस्टम जनित एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें
- व्यक्तिगत डिटेल्स और शैक्षिक योग्यता भरें
- यूनिवर्सिटी / कार्यक्रम चयन
- टेस्ट पेपर डिटेल्स
- परीक्षा शहर चयन
- फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), और पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र (जहां भी लागू हो) अपलोड करें
स्टेप 3: शुल्क भुगतान
भुगतान प्रक्रिया
- भुगतान केवल नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
- उम्मीदवारों को सफल भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए और पुष्टि प्राप्त करनी चाहिए।
पुष्टिकरण पेज
- सफल भुगतान के बाद एक पुष्टिकरण पृष्ठ उत्पन्न होगा।
- यदि भुगतान के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ उत्पन्न नहीं होता है, तो उम्मीदवारों को संबंधित बैंक/पेमेंट गेटवे से संपर्क करना चाहिए।
पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंट करें
- आवेदन शुल्क के सफल भुगतान के बाद ही एप्लीकेशन फॉर्म का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड किया जा सकेगा।
- उम्मीदवारों को भविष्य में संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ की एक प्रति डाउनलोड, सेव और प्रिंट करनी चाहिए।
ये भी पढ़े : सीयूईटी मार्किंग स्कीम 2025
सीयूईटी बी.फार्मा आवेदन शुल्क (CUET B.Pharm Application Fee)
सीयूईटी बी फार्म एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने से पहले, उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
विषय की संख्या | सामान्य श्रेणी | ओबीसी- (एनसीएल) / ईडब्ल्यूएस | एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/तृतीय लिंग | भारत के बाहर केंद्र (सभी श्रेणियां) |
03 विषय तक | आईएनआर 750 | आईएनआर 700 | आईएनआर 650 | आईएनआर 3,750 |
सीयूईटी बी.फार्मा रिजल्ट 2025 (CUET B.Pharm Result 2025 )
फाइनल आंसर की का उपयोग करके सीयूईटी 2025 बी.फार्मा रिजल्ट (CUET B.Pharm Result 2025 ) निर्धारित किया जाता है। आंसर की के संबंध में किसी भी शिकायत या आपत्ति पर रिजल्ट या एनटीए स्कोर की घोषणा के बाद विचार नहीं किया जाएगा।
परिणाम प्रकाशित होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे देख सकेंगे।
सीयूईटी स्कोर स्वीकार करने वाले बी.फार्मा कॉलेजों की सूची 2025 (List of B.Pharm Colleges Accepting CUET 2025 Scores in Hindi)
निम्नलिखित बी फार्मा कॉलेज सीयूईटी 2025 स्कोर (CUET 2025 scores) के आधार पर एडमिशन देते हैं। छात्रों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि प्रत्येक कॉलेज के पास एंट्रेंस टेस्ट के पात्रता मानदंड के अतिरिक्त अपना अलग पात्रता मानदंड हो भी सकता है और नहीं भी।
यूनिवर्सिटी का नाम | जगह | बी.फार्मा कोर्स फीस |
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी | उत्तर प्रदेश, भारत | INR 2.53 लाख |
एपेक्स यूनिवर्सिटी | अरुणाचल प्रदेश, भारत | INR 4 लाख |
असम यूनिवर्सिटी | असम, भारत | INR 9,600 |
भगवंत यूनिवर्सिटी | राजस्थान, भारत | INR 3 लाख |
चितकारा यूनिवर्सिटी | हिमाचल प्रदेश, भारत | INR 4.8 लाख |
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी | मध्य प्रदेश, भारत | INR 1.5 लाख |
दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च | महाराष्ट्र, भारत | INR 1.66 लाख |
जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा | उत्तर प्रदेश, भारत | INR 3.4 लाख |
इंदिरा गांधी नेशन ट्राइवल यूनिवर्सिटी | मध्य प्रदेश, भारत | INR 1 लाख |
राम यूनिवर्सिटी | उत्तर प्रदेश, भारत | INR 4.2 लाख |
सरला बिड़ला यूनिवर्सिटी | झारखंड, भारत | INR 1 लाख |
श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी | उत्तर प्रदेश, भारत | INR 5.33 लाख |
श्याम यूनिवर्सिटी | राजस्थान, भारत | - |
ऐसे ही एजुकेशन न्यूज से संबधित जानकारी के लिए CollegeDekho पर बने रहे।
संबधित लिंक्स चेक करें-
हमारे विशेषज्ञ से सहायता प्राप्त करें
FAQs
CUET बी फार्मा 2025 के लिए पासिंग मार्क्स क्या हैं?
किसी भी कॉलेज में बी. फार्मा कोर्स में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को इंटरमीडिएट स्तर (पीसीएम/पीसीबी) में सामान्य/ओबीसी के लिए 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए तथा एससी/एसटी के लिए 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
क्या बी फार्म 2025 के लिए नीट जरूरी है?
बी फार्मा एडमिशन 2025 मुख्य रूप से कक्षा 12 के ग्रेड पर आधारित है। हालाँकि, कुछ कॉलेज बी फार्मा एडमिशन 2024 के लिए विभिन्न बी फार्मा प्रवेश परीक्षाओं जैसे MHT CET, CUET, AP EAMCET, TS EAMCET, KCET, KEAM, आदि के परिणामों के साथ-साथ NEET UG स्कोर को भी ध्यान में रखते हैं।
बी फार्मा में कितने स्कोप होते हैं?
बी फार्मेसी करियर फार्मासिस्ट, क्लिनिकल फार्मासिस्ट, केमिकल तकनीशियन, मेडिकल राइटर, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव आदि जैसे विभिन्न नौकरी विकल्प प्रदान करता है। प्रवेश स्तर के पदों पर दी जाने वाली बी फार्मेसी सैलरी INR 2.7 LPA के बीच है, मध्य स्तर के प्रोफाइल के लिए INR 4 LPA और वरिष्ठ स्तर के प्रोफाइल के लिए INR 7 LPA है।
फार्मेसी के लिए कौन सी यूनिवर्सिटी बेस्ट है?
फार्मेसी कॉलेज की लिस्ट में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी एजुकेशन एंड रिसर्च हैदराबाद को पहला स्थान मिला है।
बी फार्मा की सैलरी कितनी होती है?
भारत में बी. फार्मेसी का वेतन 2.2 लाख रुपये से 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ष (लगभग 18,000 रुपये से 22,000 रुपये प्रति माह ) के बीच है। जबकि अनुभवी फार्मासिस्ट सालाना 7 लाख रुपये तक कमा सकते हैं ।
गवर्नमेंट कॉलेज में बी फार्मा में एडमिशन कैसे मिल सकता है?
बीफार्मा एडमिशन 2024 राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।