रीट रिजल्ट 2023 (REET Result 2023 in Hindi): रीट रिजल्ट 2023 जारी, डायरेक्ट लिंक के साथ कैसे चेक करें यहां जानें
रीट रिजल्ट 2023 के बाद मार्कशीट भी जारी कर दिया गया है। रीट मेंस लेवल 2 सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट 2 जून 2023 और रीट मेंस लेवल 2 हिंदी और संस्कृत सब्जेक्ट का रिजल्ट 14 जून 2023 को जारी कर दिया गया था। रीट रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।
रीट रिजल्ट 2023 (REET Result 2023): रीट रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। रीट मेंस लेवल 2 सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट 2 जून 2023 को जारी किया गया था। इसके बाद रीट मेंस लेवल 2 हिंदी और संस्कृत सब्जेक्ट का रिजल्ट 14 जून 2023 को जारी कर दिया गया था। रीट रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। रिजल्ट के बाद 5 जुलाई को रीट मार्कशीट 2023 (REET Marksheet 2023) लेवल 1 और 2 दोनों के लिए जारी किया गया है।
बता दें, रीट एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी से 1 मार्च 2023 तक किया गया था। इस साल रीट आयोजन 48000 पदों पर भर्ती के लिए किया गया है। इसमें लेवल-1 के लिए 21000 और लेवल-2 के लिए 27000 पद रखे गए हैं। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन रीट मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। रीट मेन्स एग्जाम में इस बार निगेटिव मार्किंग भी रखी गई थी। रीट परीक्षा की ऑफिशल आंसर की 18 मार्च 2023 को जारी कर दी गई थी। आंसर की जारी होने के बाद से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
रीट रिजल्ट 2023 जारी (REET Result 2023 Released)
रीट एग्जाम 2023 का रिजल्ट 14 जून 2023 को जारी किया गया है। रिजल्ट चेक करने की प्रोसेस नीचे देख सकते हैं। रीट लेवल-1 एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी 2023 को सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक किया गया था। रीट लेवल-1 एग्जाम का आयोजन 21000 पदों के लिए किया गया है। वहीं रीट लेवल-2 का एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी से 1 मार्च 2023 तक किया गया था। रीट लेवल-2 का परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन इस बार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा किया गया है।रीट रिजल्ट 2023- ओवरव्यू (REET Result 2023 - Overview)
विभाग का नाम | राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड |
परीक्षा | रीट मेन्स परीक्षा 2023 |
कुल पद | 48,000 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा व DV |
रीट रिजल्ट | 14 जून 2023 (जारी) |
ऑफिसियल वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
रीट रिजल्ट 2023 के साथ कैसे चेक करें? (How to check REET Result 2023?)
रीट रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है। राजस्थान रीट मेन्स एग्जाम रिजल्ट 2023 चेक करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज के रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब रीट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड भरें और "गेट रिजल्ट" पर क्लिक करें।
- जिससे REET Mains Result 2023 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- रीट रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- अपना रिजल्ट और नंबर चेक कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
रीट मार्कशीट 2023 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download REET Marksheet 2023?)
रीट मार्कशीट डाउनलोड करने से लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। इससे उन्हें रीट मार्कशीट 2023 (REET Marksheet 2023) डाउनलोड करने में मदद मिलेगी।- रीट मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज के रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- रीट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करने के बाद।
- अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ के साथ कैप्चा कोड भरें और "Get Result" पर क्लिक करें।
- अब REET Mains Result 2023 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- रीट रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- रिजल्ट के नीचे एक और ऑप्शन डाउनलोड का रहेगा, जहां आप क्लिक करें।
- आपका मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगा। इसका एक प्रिंट ले लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
नेम वाइज रीट रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें? (How to Check Name Wise REET Result 2023?)
रीट मेन्स परीक्षा रिजल्ट 2023 को अभ्यर्थी नेम वाइज भी चेक कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी के रीट मेन्स एग्जाम के रोल नंबर याद नहीं हैं, तो वह अभ्यर्थी रीट मेंस एग्जाम रिजल्ट 2023 को अपने नाम के आधार पर चेक कर सकता है। इसके अलावा वो अभ्यर्थी एडमिट कार्ड वापस डाउनलोड करके अपना रोल नंबर प्राप्त कर सकता है। नेम वाइज रीट रिजल्ट 2023 चेक करने की प्रोसेस नीचे दी बताई गई है।- सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर जाएं।
- अब अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगइन करें।
- लॉगइन होने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाएं।
- अब रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब रीट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- रीट रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- अपना रिजल्ट और नंबर चेक कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
रीट मेन्स कट ऑफ मार्क्स 2023 (REET Mains Cut Off Marks 2023)
विभिन्न वर्गों के लिए अनुमानित रीट मेन्स कट ऑफ मार्क्स 2023 नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।राजस्थान रीट कट ऑफ 2023: न्यूनतम योग्यता अंक
कैटेगरी | कटऑफ मार्क्स (अनुमानित) |
जनरल | 60% |
ओबीसी | 55% |
एससी | 55% |
एसटी | 36% |
महिला और भूतपूर्व सैनिक | 50% |
शारीरिक विकलांग | 40% |
सहरिया जनजाति | 36% |
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको सही जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। हमारी ओर से ऑल द बेस्ट। इस तरह के और अपडेट के लिए बने रहें CollegeDekho के साथ और किसी भी प्रश्न के मामले में, हमारे QnAZone पर बेझिझक संपर्क करें।