26 जनवरी 2025: गणतंत्र दिवस पर निबंध (Essay on Republic Day in Hindi) - 100 से 500 शब्दों में हिंदी में निबंध देखें

Amita Bajpai

Updated On: April 23, 2025 10:32 AM

भारतीय गणतंत्र दिवस भारत गणराज्य में हर साल 26 जनवरी को मनाया जाने वाला एक राष्ट्रीय दिवस है। इस अवसर पर अक्सर बच्चों के स्कूलों में निबंध लिखने को दिये जाते है, इस लेख के माध्यम से आप गणतंत्र दिवस पर निबंध (Essay on Republic Day in Hindi) लिखना सीख सकते है।
गणतंत्र दिवस पर हिन्दी निबंध (Essay on Republic Day in Hindi)

गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में (Essay on Republic Day in Hindi) - 26 जनवरी को मनाया जाने वाला भारत का गणतंत्र दिवस उस तारीख को चिह्नित करता है जब 1950 में भारत के संविधान को लागू किया गया था। गणतंत्र दिवस भारत के तीन राष्ट्रीय पर्वों में से एक है, इसलिए इस दिन को हर जाति और संप्रदाय के लोग बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन स्कूल, कॉलेजों, सरकारी दफ्तर में झण्डारोहण कर गणतंत्र दिवस (Republic Day in Hindi) मनाया जाता है। स्कूल-कॉलेजों में बच्चों द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रम, भाषण आदि भी प्रस्तुत किये जाते है। गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक डे) पर स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर हिंदी निबंध (Republic Day Essay in Hindi) लिखने की प्रतियोग्यता होती है। इस लेख के माध्यम से छात्र गणतंत्र दिवस पर हिंदी में निबंध (Essay on Republic Day in Hindi) लिखना सीख सकते हैं। इस लेख के माध्यम से कक्षा 6 के लिए गणतंत्र दिवस पर निबंध (Essay on Republic Day for Class 6), कक्षा 8 के लिए गणतंत्र दिवस पर निबंध (Essay on Republic Day for Class 8), कक्षा 10 के लिए गणतंत्र दिवस पर निबंध (Essay on Republic Day for Class 10), कक्षा 12 के लिए गणतंत्र दिवस पर निबंध (Essay on Republic Day for Class 12) लिखना सीखें।


गणतंत्र दिवस (Republic Day) 26 जनवरी को मनाया जाता है और यह उस दिन को चिन्हित करता है जब 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसलिए उस दिन से प्रत्येक 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। यह भारत के तीन राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है, अन्य दो गांधी जयंती और स्वतंत्रता दिवस हैं। इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश होता है। इस लेख के द्वारा स्कूलों में दिये गये गणतंत्र दिवस पर हिंदी निबंध (Essay on Republic Day in Hindi) लिखना सीख सकते है अक्सर बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाने के लिए 26 जनवरी पर निबंध (Essay on 26th January in Hindi) लिखने को कहा जाता है। जिसके द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व (Importance of Republic Day in Hindi) को समझा सके।

ये भी पढ़ें: - दशहरा पर निबंध

गणतंत्र दिवस पर निबंध 100 शब्दों में (Essay on Republic Day in 100 Words in Hindi)

गणतंत्र दिवस पर हिदीं निबंध (Hindi Essay on Republic Day): भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बहुत गर्व और उत्साह के साथ मनाता है। यह एक ऐसा दिन है जो प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। यह उस दिन का प्रतीक है जब भारत वास्तव में स्वतंत्र हुआ और लोकतंत्र को अपनाया। दूसरे शब्दों में, यह उस दिन का जश्न मनाता है जिस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। आजादी के लगभग 3 साल बाद 26 जनवरी 1950 को हम एक धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गए। यहां से आप गणतंत्र दिवस पर निबंध 100 शब्दों में (Essay on Republic Day in 100 Words in Hindi) लिखना सीखें।

ये भी पढ़ें- हिंदी दिवस पर निबंध

भारतीय हर साल 26 जनवरी को बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग अपना धर्म, जाति, लिंग भूल कर इस दिवस को मनाते हैं। यह पूरे देश को एक साथ लाता है। यह सचमुच हमारे देश की विविधता को दर्शाता है। भारत की राजधानी, नई दिल्ली, इसे गणतंत्र दिवस परेड के साथ मनाती है जो भारतीय सेना की ताकत और हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करती है। ये परेड अन्य शहरों में भी होती हैं, जहाँ बहुत सारे स्कूल भाग लेते हैं। बच्चों और पेशेवरों को इतना प्रयास करते हुए देखना खुशी की बात है। जिस तरह से वे परेड की शोभा बढ़ाते हैं उससे किसी को भी अपने देश पर गर्व होता है। इस दिन हम राष्ट्रीय ध्वजारोहण भी करते हैं। नई दिल्ली में, भारत के राष्ट्रपति द्वारा हमारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद, सैन्य बैंड द्वारा बजाए गए राष्ट्रगान के साथ 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके अलावा सभी स्कूलों में इस दिन बडें ही धूम-धाम से बच्चों द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रम, भाषण कवितायें आदि प्रस्तुत किये जाते है। मिठाईयां बांटी जाती है। यह दिन हर भारतवासियों के लिए बहुत ही गर्व का दिन होता है। हालांकि यह बहुत खुशी का दिन है, हमें स्वतंत्रता के उस संघर्ष को नहीं भूलना चाहिए जिसमें हमारे पूर्वजों ने भाग लिया था। यहां से आप गणतंत्र दिवस पर निबंध 100 शब्दों में (Essay on Republic Day in 100 Words in Hindi), गणतंत्र दिवस पर शॉर्ट निबंध (Short Essay on Republic Day) लिखना सीख सकते है।

गणतंत्र दिवस पर निबंध 200 शब्दों में (Essay on Republic Day in 200 Words in Hindi)

गणतंत्र दिवस पर हिदीं निबंध 250 शब्दों में (Hindi Essay on Republic Day in 250 words ): भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। जिसे इंग्लिश में रिपब्लिक डे कहा जाता है। भारतीय इतिहास में इस दिन का बहुत महत्व है। रिपब्लिक डे या गणतंत्र दिवस (Republic day in Hindi) को भारत का सविंधान लागु किया गया था। ऐसे को भारत का सविंधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था परन्तु इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। तब से ही प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक डे) के रूप में मनाया जाता है। भारत का सविंधान लागू होने के भारत में लोकतन्त्र कायम हो पाया तथा लोकतन्त्र को मजबूती भी मिली। सविंधान के माध्यम से ही देश को सुचालु रूप से चलाया जाता है इस कारण सविंधान को इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है ' सविंधान एक लिखित दस्तावेज़ है जिसमे निमय कानून आदि दिए गए है जिसके माध्यम से देश को सुचालु रूप से चलाया जा सकता है'। भारत के लिए यह गर्व की बात है की भारत का सविंधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित सविंधान है। 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस पर ही डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद जी को भारत का पहला राष्ट्रपति बनाया गया था। रिपब्लिक डे के अवसर पर स्कूलों में प्रोग्राम होता है तथा अपने देश के महापुरुषों को याद किया जाता है। इस लेख की मदद से आप गणतंत्र दिवस पर निबंध 200 शब्दों में (Essay on Republic Day in 200 Words in Hindi)  लिखना सीख सकते है।

गणतंत्र दिवस पर निबंध 500 शब्दों में (Essay on Republic Day in 500 Words in Hindi)

प्रस्तावना

गणतंत्र दिवस पर निबंध (Essay on Republic Day in Hindi): भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में भारत के लोगों द्वारा बेहद खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य होने के महत्व को सम्मान देने के लिये इसको मनाया जाता है, जो 26 जनवरी 1950 में भारत के संविधान के लागू होने के बाद से मनाया जाता है। इस दिन को भारत सरकार द्वारा पूरे देश में राजपत्रित अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। इसे पूरे भारत वर्ष में विद्यार्थियों द्वारा स्कूल, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में मनाया जाता है। हम सभी को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हम भारत जैसे देश के नागरिक हैं जो गणतांत्रिक होने के साथ-साथ लोकतांत्रिक भी है और जहाँ सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं। यहां से आप गणतंत्र दिवस पर निबंध 500 शब्दों में (Essay on Republic Day in 500 Words in Hindi) लिखना सीख सकते है।

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस 2025 पर भाषण

गणतंत्र दिवस पर हिदीं में निबंध (Republic Day Essay in Hindi) - गणतंत्र दिवस का इतिहास

गणतंत्र दिवस पर निबंध (Essay on Republic Day in Hindi): 15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन से आजादी तो मिल गई, लेकिन हमारे देश में अभी भी एक ठोस संविधान का अभाव था। इसके अलावा, भारत के पास कोई विशेषज्ञ और राजनीतिक शक्तियाँ भी नहीं थीं जो राज्य के मामलों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करतीं। तब तक, 1935 के भारत सरकार अधिनियम को मूल रूप से शासन करने के लिए संशोधित किया गया था। हालांकि, वह अधिनियम औपनिवेशिक शासन की ओर अधिक झुका हुआ था। इसलिए, एक विशेष संविधान बनाने की सख्त जरूरत थी जो भारत के सभी विचारों को प्रतिबिंबित करें।

इस प्रकार, डॉ. बीआर अंबेडकर ने 28 अगस्त, 1947 को एक संवैधानिक मसौदा समिति का नेतृत्व किया। मसौदा तैयार करने के बाद, इसे 4 नवंबर, 1947 को उसी समिति द्वारा संविधान सभा में प्रस्तुत किया गया। यह पूरी प्रक्रिया बहुत विस्तृत थी और इसमें 166 दिन लग गए। इसके अलावा, समिति द्वारा आयोजित सत्र जनता के लिए खुले रखे गए थे। चुनौतियों और कठिनाइयों से कोई फर्क नहीं पड़ता, हमारी संवैधानिक समिति ने सभी के अधिकारों को शामिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसका उद्देश्य सही संतुलन बनाना था ताकि देश के सभी नागरिक अपने धर्म, संस्कृति, जाति, लिंग, पंथ और अन्य से संबंधित समान अधिकारों का आनंद ले सकें। आख़िरकार उन्होंने 26 जनवरी 1950 को देश के सामने आधिकारिक भारतीय संविधान प्रस्तुत किया।

गणतंत्र दिवस पर निबंध 1000 शब्दों में (Essay on Republic Day in 1000 words in Hindi)

गणतंत्र दिवस पर निबंध (Ganatantra Divas per Nibandh) - गणतंत्र दिवस समारोह

26 जनवरी का दिन भारत के लिए गौरवमय दिन है। इस दिन देश भर में विशेष कार्यक्रम होते हैं। विद्‌यालयों, कार्यालयों तथा सभी प्रमुख स्थानों में राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराने का कार्यक्रम होता है। बच्चे इनमें उत्साह से भाग लेते हैं। लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। स्कूली बच्चे जिला मुख्यालयों, प्रांतों की राजधानियों तथा देश की राजधानी के परेड में भाग लेते हैं। विभिन्न स्थानों में सांस्कृतिक गतिविधियाँ होती हैं। लोकनृत्य, लोकगीत, राष्ट्रीय गीत तथा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं। देशवासी देश की प्रगति का मूल्यांकन करते हैं। यह पर्व हम भारतवासियों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। यही वो दिन है, जो हमें हमारे संविधान का महत्व बताता है। भले ही हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ, परंतु भारत को उसका वास्तविक अस्तित्व 26 जनवरी को ही मिला है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व हमारे लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि हमारे देश का संविधान व इसका गणतांत्रिक रूप ही हमारे देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ता है। यह वह दिन है जब हमारा देश विश्व मानचित्र में गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ। इस दिन हम सभी नागरिकों को प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि हम भारत के संविधान की गरिमा को बनाए रखेंगे। इसकी सुरक्षा करेंगे और शांति व समरसता को बनाये रखेंगे और देश के विकास में सहयोग देंगे।

गणतंत्र दिवस के दिन पूरे भारत के सभी राज्यों की राजधानियों और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भी एक बड़े पैमाने पर उत्सव का खास प्रबंध किया जाता है औक बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की जाती है। इतना ही नहीं इसके बाद तीनों सेनाओं द्वारा परेड होती है। जो सामान्यत: विजय चौक से शुरू होती है और इंडिया गेट पर जाकर खत्म होती है। इस दौरान राष्ट्रपति को तीनों भारतीय सेनाओं (थल, जल, और नभ) द्वारा सलामी दी जाती है। साथ ही अत्याधुनिक हथियारों और टैंकों का प्रदर्शन भी सेना के द्वारा किया जाता है। जो कि हमारे राष्ट्रीय शक्ति का प्रतीक है। इतना ही नहीं साथ ही राज्यों की झाकियोँ की प्रदर्शनी, पुरस्कार वितरण, मार्च पास्ट आदि क्रियाएँ भी होती हैं। अंत में पूरे भारत का वातावरण “जन गण मन गण” से गूँजता है।

गणतंत्र दिवस पर निबंध (Ganatantra Divas per Nibandh)- निष्कर्ष

गणतंत्र दिवस के दिन हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि हम अपने भारत देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करेंगे तथा हमेशा एकजुट होकर रहेंगे। भारत को विश्वव्यापी ताकत बनाने का जो सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था उसे हमें हर हाल में पूरा करना होगा। ये ही गणतंत्र की असली पहचान होगी।

26 जनवरी 2025 थीम (26 January 2025 Theme in Hindi)

प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को रिपब्लिक डे के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा हर साल गणतंत्र दिवस पर एक थीम रखी जाती है। भारत सरकार द्वारा रखी गयी थीम पर भारत को प्रदर्शित किया जाता है। इस वर्ष 26 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट My Gov के अनुसार, 2025 के गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ है। हर साल, भारत सरकार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए एक अनोखी थीम चुनती है, और इस साल की थीम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पिछले कुछ वर्षों में इसके विकास और प्रगति पर प्रकाश डालती है। गणतंत्र दिवस पर रखी गयी थीम एक द्वारा ही पुरे विश्व में भारत की छवि को प्रदर्शित किया जाता है।

26 जनवरी पर निबंध 10 लाइनों में (Essay on Republic Day in 10 Lines in Hindi)

  1. भारत का गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।
  2. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था।
  3. भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
  4. गणतंत्र दिवस राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्र ध्वज का ध्वजारोहण होता है।
  5. भारत का संविधान देश का सर्वोच्च कानून है।
  6. 26 जनवरी को विद्यालयों और अन्य शिक्षण और सरकारी संस्थानों में झंडा फहराया जाता है।
  7. 26 जनवरी के दिन दिल्ली में इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक परेड निकाली जाती है।
  8. इस परेड में भारत की थलसेना, वायुसेना और नौसेना भाग लेते हैं व अपने तरीके से गणतंत्र दिवस की शोभा बढ़ाते है।
  9. इस दिन सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर का अवकाश होता है।
  10. हमे अपने गणतंत्र और देश के कानून का सम्मान करना चाहिए।

26 जनवरी 2025 के लिए कोट्स (26 January 2025 Quotes in Hindi)

26 जनवरी के अवसर पर 26 जनवरी निबंध (26 January Essay in Hindi) लिखने की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। अगर आप 26 जनवरी या रिपब्लिक डे पर एक अच्छा निबंध (Essay on 26th January or Republic Day in Hindi) लिखना चाहते हैं तो आपको अच्छे निबंध के साथ कोट्स का भी इस्तेमाल करना चाहिए। छात्र चाहिए तो गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोट्स से संबंधित पोस्टर्स बना सकते हैं या अपने 26 जनवरी 2025 के भाषण में कोट्स का प्रयोग कर सकते हैं। नीचे आप कुछ कोट्स देख सकते हैं।
1.

2.

3.

4.
5.


ऐसे ही निबंध संबधित अन्य आर्टिकल्स के लिए CollegeDekho के साथ जुड़ें रहें।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta

FAQs

26 जनवरी 2025 रिपब्लिक डे की थीम क्या है?

26 जनवरी 2025 रिपब्लिक डे की थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है। 

पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया?

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को भारतीय गणराज्य के जन्म के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

26 जनवरी 2025 को झंडा कितने बजे फहराया जाता है?

पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी 'गणतंत्र दिवस' समारोह 26 जनवरी, 2025 को गौरवपूर्ण ढंग से आयोजित करने तथा राज्य के विभिन्न स्थानों पर प्रातः 10:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्णय लिया गया है।

26 जनवरी 2024 का थीम क्या थी?

75वें गणतंत्र दिवस 2024 की थीम हैं: 'विकसित भारत' और 'भारत – लोकतंत्र की मातृका' था।

26 जनवरी का इतिहास क्या है?

26 जनवरी 1950 के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।

75 वां गणतंत्र दिवस कब है?

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।

वर्ष 2025 में कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है?

इस वर्ष देश में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।

26 जनवरी को किसके द्वारा झंडा फहराया जाता है?

26 जनवरी को राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।

भारत के संविधान के जनक कौन है?

बीआर अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक थे।

View More
/articles/essay-on-republic-day/

Related Questions

Seeking for B.Com admission

-TLeiwang konyakUpdated on April 27, 2025 11:03 PM
  • 1 Answer
Aditi Shrivastava, Content Team

Dear student, Kohima College offers admission to the B.Com programme. Students who have passed Class 12 with a minimum of 45% marks can apply for the programme. Admission at Kohima College for the academic year 2023 has not started yet. The institute will release the admission notification and brochure for 2023 soon.

READ MORE...

How many take Admission fee

-arak kroUpdated on April 27, 2025 10:56 PM
  • 1 Answer
Sakshi Srivastava, Student / Alumni

Dear Student,

For admissions at Kohima College the college charges Rs 700 per semester as admission fees. Other charges may also include in the total fee structure. Hope this solves your query, feel free to reach out for further queries.

READ MORE...

Can I get admission on 2nd year? I mean 3 semester

-apan tripuraUpdated on April 27, 2025 10:55 PM
  • 1 Answer
Apoorva Bali, Content Team

In Kohima College, lateral entry is usually used for admission to the second year (third semester). However, depending on the course and academic year, the exact criteria for qualifying and the application procedure may change.

You could look into the possibility of lateral entry admission to Kohima College by taking the following general steps:

  • Go to the website of Kohima College: To learn about the most recent information on admissions, including lateral entry, visit Kohima College's official website at https://www.kohimacollege.ac.in/. Check out detailed information on the courses that pique your interest.
  • Get in touch with the college directly: Speak with …

READ MORE...

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

नवीनतम आर्टिकल्स

ट्रेंडिंग न्यूज़

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy