- यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की डाउनलोड करने के चरण (Steps to …
- यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की डाउनलोड: महत्वपूर्ण तारीखें (UPSSSC PET Answer …
- यूपीएसएसएससी पीईटी 2023: महत्वपूर्ण तारीखें (UPSSSC PET 2023: Important dates)
- यूपीएसएसएससी पीईटी प्रीलिम्स कटऑफ 2021 (UPSSSC PET Prelims CutOff 2021)
- यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2023 का महत्व (Significance of UPSSSC …
- Faqs

यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2023 (UPSSSC PET Answer Key 2023 in Hindi):
यूपीएसएसएससी पीईटी (UPSSSC PET) या उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission Preliminary Eligibility Test) एक राज्य-संगठित सिविल सेवा परीक्षा है, जो उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में विभिन्न समूह B और C पदों पर लोगों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा पूरी होने के बाद, अधिकारी उम्मीदवारों के स्कोर की जांच करने के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2023 (UPSSSC PET Answer Key 2023 in Hindi) जारी करते हैं।
इस वर्ष यानी 2023 की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का अंदाजा लगाने और उसके अनुसार तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को पिछले वर्षों की उत्तर कुंजी, उदाहरण के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2022 (UPSSSC PET Answer Key 2022 in Hindi) देख सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को आने वाले प्रश्नों को लेकर एक आइडिया मिल सकता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में लिंक पर क्लिक कर पिछले साल यानी 2022 के आंसर की को देख सकते हैं। इसके अलावा उत्तर कुंजी और संबंधित जानकारी तक पहुंचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in है।
यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की डाउनलोड करने के चरण (Steps to Download UPSSSC PET Answer Key)
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2023 (UPSSSC PET Examination 2023) की आंसर की आवेदकों और उम्मीदवारों द्वारा यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। इसे डाउनलोड करने के लिए उन्हें कुछ चरणों से गुरजना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप का पालन कर आंसर की तक आसानी से पहुंच सकते हैं।स्टेप 1: ब्राउज़र खोलें और UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट @upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी 2023 का विकल्प खोजें।
स्टेप 3: उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें, जिससे ब्राउज़र में एक नया पेज (टैब) खुल जाएगा।
स्टेप 4: पेज को नीचे स्क्रॉल करें और आंसर की का पीडीएफ डाउनलोड करें।
स्टेप 5: आंसर की का पीडीएफ अब आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो गया होगा। जिसे आप अपने उत्तरों की तुलना करने या आगामी परीक्षा के लिए अभ्यास अध्ययन गाइड के रूप में उपयोग करने के लिए देख सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की डाउनलोड: महत्वपूर्ण तारीखें (UPSSSC PET Answer Key Download: Important Dates)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) के अनुसार 28 से 29 अक्टूबर 2023 तक यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 (UPSSSC PET 2023) आयोजित की जाएगी। इसके बाद यूपीएसएसएससी अक्टूबर 2023 में ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) की आंसर की जारी करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपनी प्रतिक्रियाओं को सत्यापित करने और अपने मार्क्स का अनुमान लगाने के लिए आंसर की की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की और संबंधित जानकारी तक पहुंचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in है। नीचे टेबल में इससे संबंधित विशेष जानकारी देख सकते हैं।यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2023 ओवरव्यू | |
---|---|
प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
परीक्षा का नाम | प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) |
परीक्षा तारीख | 28 से 29 अक्टूबर 2023 |
यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी 2023 रिलीज की तारीख | अक्टूबर 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023: महत्वपूर्ण तारीखें (UPSSSC PET 2023: Important dates)
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में विशेष जानकारी के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।
इवेंट | तारीखें |
---|---|
आधिकारिक यूपीएसएसएससी पीईटी अधिसूचना | 01 अगस्त 2023 |
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 01 अगस्त 2023 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख | 30 अगस्त 2023 |
शुल्क जमा करने और सुधार विंडो बंद होने की तारीख | 06 सितम्बर 2023 |
यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 | जारी |
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2023 | 28 से 29 अक्टूबर 2023 |
यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट डेट 2023 | जल्द जारी किया जाएगा |
यूपीएसएसएससी पीईटी प्रीलिम्स कटऑफ 2021 (UPSSSC PET Prelims CutOff 2021)
उम्मीदवार यहां नीचे दी गई टेबल में पिछले वर्ष यानी 2021 के सभी श्रेणियों प्रारंभिक परीक्षा के यूपीएसएसएससी पीईटी कटऑफ देख सकते हैं। इससे उम्मीदवारों को इस साल के कटऑफ का एक अनुमान मिल सकता है।श्रेणी | कट ऑफ |
---|---|
अनारक्षित | 62.96 |
अनुसूचित जाति | 61.8 |
अनुसूचित जनजाति | 44.71 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 62.96 |
ईडब्ल्यूएस | 62.96 |
यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2023 का महत्व (Significance of UPSSSC PET Answer Key 2023)
यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2023 का उपयोग उम्मीदवार परीक्षा के बाद अपने मार्क्स का पता लगाने के लिए कर सकते हैं। इससे उन्हें अपने रिजल्ट को लेकर एक आइडिया मिल सकता है। किसी के पास प्रश्न पत्र और आंसर की होने के कई लाभों में से एक यह है कि वे इसका प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
साथ ही 2022, 2021 या किसी अन्य पूर्व वर्षों की आंसर की का संदर्भ लेते समय उम्मीदवारों को जिन चीजों को ध्यान में रखना चाहिए उनमें से एक यह है कि पीईटी के लिए दो पालियां हैं। ये दोनों शिफ्ट आम तौर पर एक ही दिन अलग-अलग समय पर होती हैं। प्रत्येक पाली के लिए प्रश्न पत्रों की 8 श्रृंखलाएं होती हैं, जो श्रृंखला A से शुरू होकर श्रृंखला H तक जाती है। फाइनल यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की प्रश्न पत्रों की प्रत्येक श्रृंखला के संबंध में होगी। इसलिए, एक मास्टर (फाइनल) आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करके, उम्मीदवार दोनों पालियों में प्रश्न पत्रों की सभी श्रृंखलाओं के उत्तरों का मिलान और उल्लेख कर सकेंगे।
भर्ती परीक्षा और अन्य लेटेस्ट
एजुकेशन न्यूज़
हिंदी में पढ़ने के लिए
CollegeDekho
के साथ बने रहें!
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
FAQs
यूपीएसएसएससी परीक्षा की तारीख 28-29 अक्टूबर, 2023 है। यूपीएसएसएससी पीईटी उत्तर कुंजी उसके बाद ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।
यूपीएसएसएससी के लिए पीईटी परीक्षा में इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, गणित आदि जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित 100 प्रश्न होते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए 2 घंटे आवंटित किए जाते हैं।
क्या यह लेख सहायक था ?




समरूप आर्टिकल्स
क्लास 6 के लिए सिमुलतला आवासीय विद्यालय एंट्रेंस एग्जाम सिलेबस 2026 (Simultala Awasiya Vidyalaya Entrance Exam Syllabus 2026 for Class 6 in Hindi)
राजस्थान एनएमएमएस कटऑफ 2025 (Rajasthan NMMS Cut Off 2025 in Hindi): जनरल,OBC, SC और ST NMMS पासिंग मार्क्स देखें
भारत में बेस्ट सर्टिफिकेट कोर्स 2025 (Best Certificate Courses in India in 2025) - करियर ऑप्शन, जॉब और सैलरी देखें
फेयरवेल स्पीच (Farewell Speech in Hindi) - विदाई समारोह पर स्पीच देना सीखें
इतिहास के लिए यूजी नेट कटऑफ 2025 (UGC NET Cutoff 2025 for History in Hindi) -: यहां से पीडीएफ डाउनलोड करें
मेरा प्रिय मित्र पर हिंदी में निबंध (Essay on My Best Friend in Hindi): 100, 200 तथा 500 शब्दों में बेस्ट फ्रेंड निबंध