Gate Admit Card 2023 Released: गेट 2023 एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से एक क्लिक में करें डाउनलोड

Shanta Kumar

Updated On: January 09, 2023 11:24 am IST

GATE Admit Card 2023 Released: गेट 2023 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर 9 जनवरी 2023 को ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है, यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से एक क्लिक में अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें। 
Gate Admit Card 2023 in Hindi

Gate Admit Card 2023 Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने आज 9 जनवरी, 2023 को गेट 2023 एडमिट कार्ड (Gate 2023 Admit Card) जारी कर दिया है। गेट एडमिट कार्ड 2023 (Gate Admit Card 2023) ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाकर गेट हॉल टिकट (GATE Hall Ticket) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके पहले गेट 2023 प्रवेश पत्र (GATE 2023 Admit Card) 3 जनवरी 2023 को जारी किया जाना था, जिसे कुछ तकनिकी कारणों से जारी नहीं किया गया था।

Gate Admit Card 2023: डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके आसानी से गेट एडमिट कार्ड (Gate Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं।
गेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक (Gate 2023 Admit Card Download Link)

GATE Exam Date 2023: गेट परीक्षा

गेट परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं 15 फरवरी को उपलब्ध कराई जाएंगी और उत्तर कुंजी 21 फरवरी को जारी की जाएंगी। प्रिलिमिनरी आंसर की पर आपत्तियां उठाने के लिए 22 से 25 फरवरी के बीच विंडो उपलब्ध कराई जाएगी। गेट 2023 के नतीजे 16 मार्च, 2023 को ऑनलाइन मोड में घोषित किए जाएंगे।

Gate 2023 Admit Card: महत्वपूर्ण जानकारी

गेट परीक्षा 2023 में शामिल होने जा रहे सभी उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि गेट प्रवेश पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गेट परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को गेट 2023 एडमिट कार्ड (Gate 2023 Admit Card) में उल्लिखित निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

How to download GATE 2023 Admit Card: ऐसे करें गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे बताए गए सरल चरणों का पालन करके आसानी से गेट एडमिट कार्ड 2023 (Gate Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं:
  • गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध गेट 2023 एडमिट कार्ड लिंक (Gate 2023 Admit Card Link) पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • गेट एडमिट कार्ड (Gate Admit Card) चेक करें और डाउनलोड करें।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/gate-admit-card-2023-released-today-at-gate-iitk-ac-in-direct-link-steps-to-download-hall-ticket-34724/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!