JEE Main 2023 Result: जेईई मेन 2023 रिजल्ट में 20 छात्रों ने हासिल किया 100 परसेंटाइल, यहां देखें जेईई मेन 2023 टॉपर्स की लिस्ट

Munna Kumar

Updated On: February 07, 2023 01:11 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने आज जनवरी सेशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही जेईई मेन 2023 टॉपर्स लिस्ट (JEE Main 2023 Toppers List) भी जारी कर दी गई है। जेईई मेन सेशन 1 में 20 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है।
JEE Main 2023 ResultJEE Main 2023 Result

जेईई मेन 2023 रिजल्ट (JEE Main 2023 Result): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज जनवरी सेशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही जेईई मेन 2023 टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन टॉपर्स 2023 लिस्ट को अपने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया है। जेईई मेन सेशन 1 में 20 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। इस साल 20 स्टूडेंट्स ने जेईई मेन में 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। जिसमें कौशल विजयवर्गीय, देशांक प्रताप सिंह, हर्षुल संजय भाई, सोहम दास, दिव्यांश हेमेंद्र शिंदे और कृष गुप्ता हैं। जेईई मेन जनवरी सेशन में पांच प्रश्न ड्रॉप किए गए गए हैं। इस बार कुल 8.6 लाख उम्मीदवारों ने पेपर 1 और 0.46 लाख उम्मीदवारों ने पेपर 2 की परीक्षा दी थी।

जेईई मेन 2023 टॉपर्स लिस्ट

टॉपर्स

JEE Main 2023 परसेंटाइल

अभिनीत मजीती 100 परसेंटाइल
अमोघ जालान 100 परसेंटाइल
अपूर्वा समोता 100 परसेंटाइल
आशिक स्टेनी 100 परसेंटाइल
बिकिना अभिनव चौधरी 100 परसेंटाइल
देशांक प्रताप सिंह 100 परसेंटाइल
ध्रुव संजय जैन 100 परसेंटाइल
दिव्यांश हेमेंद्र शिंदे 100 परसेंटाइल
दुग्गीनेनी वेंकट युगेश 100 परसेंटाइल
गुलशन कुमार 100 परसेंटाइल
गुथिकोंडा अभिराम 100 परसेंटाइल
कौशल विजयवर्गीय 100 परसेंटाइल
कृष गुप्ता 100 परसेंटाइल
मयंक सोन 100 परसेंटाइल
एनके विश्वजीत 100 परसेंटाइल
निपुण गोयल 100 परसेंटाइल
ऋषि कालरा 100 परसेंटाइल
सोहम दास 100 परसेंटाइल
हर्षुल संजय भाई 100 परसेंटाइल
वाविलला चिदविलास रेड्डी 100 परसेंटाइल

JEE Main Toppers 2023: सामान्य श्रेणी के टॉपर्स
सामान्य श्रेणी के लिए जेईई मेन 2023 के टॉपर्स की सूची यहां देख सकते हैं:
Sr. No. टॉपर्स

JEE Main 2023 परसेंटाइल

1. बिकिना अभिनव चौधरी 100 परसेंटाइल
2. ऋषि कालरा 100 परसेंटाइल
3. सोहम दास 100 परसेंटाइल
4. वाविलला चिदविलास रेड्डी 100 परसेंटाइल
5. अपूर्वा समोता 100 परसेंटाइल
6. अमोघ जालान 100 परसेंटाइल
7. ज्ञानेश हेमेंद्र शिंदे 100 परसेंटाइल
8. अभिनीत मजीती 100 परसेंटाइल
9. ध्रुव संजय जैन 100 परसेंटाइल
10. दुग्गीनेनी वेंकट युगेश 100 परसेंटाइल
11. निपुण गोयल 100 परसेंटाइल
12. आशिक स्टेनी 100 परसेंटाइल
13. गुथिकोंडा अभिराम 100 परसेंटाइल
14. कौशल विजयवर्गीय 100 परसेंटाइल

Latest News: जेईई मेन जनवरी रिजल्ट 2023 हिंदी में देखें

जेईई मेन 2023 रिजल्ट जारी होने के साथ लाखों छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। जेईई मेन 2023 रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र आगे की तैयारी में जुट गए हैं। रिजल्ट से पहले एनटीए ने सभी शिफ्टों के लिए जेईई मेन की फाइनल आंसर-की जारी की थी। जनवरी सेशन के लिए 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच परीक्षा आयोजित की गई थी। एनटीए ने 2 फरवरी को आंसर की भी जारी कर दिया था। जिसे 4 फरवरी रात 8 बजे तक चैलेंज करने यानी चुनौती देने के लिए विंडो खोला गया था। आंसर की चैलेंज विंडो बंद होने के बाद आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें, जेईई मेन 2023 के लिए जनवरी सत्र की परीक्षा में करीब 9 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

ये पांच प्रश्न ड्रॉप किए गए
  • परीक्षा का दिन    शिफ्ट     विषय     प्रश्न आईडी
  • 25 जनवरी         सेकेंड     गणित     7155051689
  • 29 जनवरी         फर्स्ट     गणित     3666942082
  • 1 फरवरी          फर्स्ट     केमिस्ट्री     3666942528
  • 1 फरवरी         सेकेंड     गणित     7155051232
  • 1 फरवरी         सेकेंड    गणित     7155051248

आज जेईई दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
जेईई मेन जनवरी सत्र का रिजल्ट जारी होने के बाद दूसरे सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 7 फरवरी से शुरू हो गई है। जेईई मेन का दूसरा सत्र अप्रैल में 6, 8, 10, 11 और 12 तारीख को आयोजित किया जाना है।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/jee-main-2023-result-2023-2-2023--36226/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!