JEE Main Admit Card 2023: इस दिन आएगा जेईई मेन 2023 का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Munna Kumar

Updated On: January 12, 2023 05:14 pm IST

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023: जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन परीक्षा के लिए JEE Main Admit Card 2023 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा।
JEE Main Admit Card 2023

JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card 2023) अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्टूडेंट्स एनटीए की वेबसाइट से परीक्षा के लिए JEE Main Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। अनुमान है कि इसी सप्ताह या अगले सप्ताह की शुरुआत में एडमिट कार्ड जारी हो सकता है।

कब होगी जेईई मेन परीक्षा
ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2023 जनवरी सेशन के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर 12 जनवरी 2023 तक कर सकते हैं। एनटीए की ओर से जेईई मेन 2023 का आयोजन दो सेशन में किया जाएगा। जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अप्रैल सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू होगी।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां छात्र को मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करना होगा।
  • अब छात्र जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन सिलेबस 2023 ( JEE Main Syllabus 2023 ) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) साल में दो बार जेईई मेन 2023 परीक्षा आयोजित करेगी, जिसे भारत की टॉप इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक माना जाता है। NTA पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए सिलेबस जारी करता है। एक बार सिलेबस जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से विषयवार पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन 2023 ( JEE Main 2023 ) पेपर 1 सिलेबस में भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान शामिल हैं जो विषय क्लास 11वीं और क्लास 12वीं पर आधारित है। जबकि, पेपर 2A (बी.आर्क) में सामान्य योग्यता, गणित और ड्राइंग जैसे विषय शामिल हैं। जबकि पेपर 2B (बी.प्लानिंग) सिलेबस सामान्य योग्यता, गणित और योजना से संबंधित विषयों को कवर करता है।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/jee-main-admit-card-2023-date-know-when-admit-card-download-begins-35299/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!