JEE Main Exam 2023: 24 जनवरी से शुरू हो रही जेईई मेन परीक्षा 2023 के पहले चरण में शामिल होंगे 9 लाख उम्मीदवार, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

Munna Kumar

Updated On: January 17, 2023 12:48 pm IST

JEE Main Exam 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया है कि जेईई मेन परीक्षा 2023 (JEE Main Exam 2023) के पहले सेशन में करीब 9 लाख छात्र शामिल होंगे। जेईई मेंस परीक्षा 2023 के पेपर 1 के लिए 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
 
JEE Main Exam 2023

JEE Main Exam 2023 : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (Engineering Entrance Exam) यानी जेईई मेन 2023 के पहले सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया है कि जेईई मेन परीक्षा 2023 (JEE Main Exam 2023) के पहले सेशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। करीब 9 लाख छात्र जेईई मेन परीक्षा 2023 के पहले चरण में शामिल होंगे। बीते साल इस परीक्षा में आठ लाख 72 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे, वहीं इस साल पहले चरण में ही 9 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन जेईई मेन 2023 परीक्षा की तारीखें जारी कर दी है। जेईई मेन परीक्षा 2023 पेपर 1 24 जनवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं  पेपर 2 06, 07, 08, 09, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: JEE Main Admit Card 2023: इस दिन आएगा जेईई मेन 2023 का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

एनटीए (NTA) इस वर्ष छात्रों द्वारा किए गए आवेदनों में करेक्शन के लिए एक मौका दे सकती है। जनवरी में पहले सेशन की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 जनवरी तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, छात्रों को जेईई मेन परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड के संबंध में अपडेट रहने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट या collegedekho.com पर बने रहने की सलाह दी जाती है। हम आपके लिए परीक्षा से संबंधित हर अपडेट पर नजर बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें: JEE Main 2023: जेईई मेन 2023 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
इसे भी पढ़ें: जेईई मेन सिलेबस 2023 (JEE Main Syllabus 2023): सब्जेक्ट वाइज सिलेबस यहां देखें
इसे भी पढ़ें: जेईई मेन्स 2023 (JEE Mains 2023) के लिए गणित की तैयारी कैसे करें - एक्सपर्ट सलाह और प्रिपरेशन टिप्स

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/jee-main-admit-card-for-january-2023-exam-released-at-jeemainntanicin-35256/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Subscribe to CollegeDekho News

By proceeding ahead you expressly agree to the CollegeDekho terms of use and privacy policy

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!