BSTC Result 2024: राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक यहां देखें

Munna Kumar

Updated On: July 17, 2024 05:01 pm IST

BSTC Result 2024: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा यानी बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
राजस्थान प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2024राजस्थान प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2024

Rajasthan Pre DElEd Result 2024: राजस्थान प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2024 (Rajasthan Pre D.El.Ed. Examination 2024) यानी (BSTC) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग (Rajasthan Elementary Education Department) की निगरानी में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे अब अपने परिणाम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट @predeledraj2024.in/vcnt.php पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार राजस्थान प्री डी.एल.एड रिजल्ट 2024 (Rajasthan Pre D.El.Ed Result 2024) को अपने रोल नंबर का उपयोग करके देख सकते हैं।

राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा 2024 (Rajasthan Pre-D.El.Ed Exam 2024) के लिए करीब साढ़े छह लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से पांच लाख 95 हजार 47 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। प्री-डीएलएड परीक्षा 2024 (Pre deled Examination 2024) 30 जून 2024 को राजस्थान के 33 जिलों में 1,917 केंद्रों पर किया गया था।

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2024 डॉयरेक्ट लिंक

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2024 (Rajasthan BSTC Result 2024) कैसे देखें ?

  • राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Pre D.El.Ed. Examination 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • बीएसटीसी रिजल्ट 2024 (BSTC Result 2024) के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले सकते हैं।
राजस्थान बीएसटीसी 2024 के लिए कॉलेजों की लिस्ट यहां देखें

बीएसटीसी कटऑफ 2024 (BSTC Cutoff 2024)

इस साल के लिए कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी रिजल्ट के साथ ही जारी की गई है। चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा, जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में एडमिशन दिया जाएगा।

राजस्थान बीएसटीसी 2024 से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखें

परीक्षा तारीख 30 जून 2024
आंसर की जारी 5 जुलाई 2024
रिजल्ट जारी होने की तारीख: 17 जुलाई 2024
काउंसलिंग शुरू होने की तारीख: अपडेट किया जाएगा
काउंसलिंग समाप्त होने की तारीख: अपडेट किया जाएगा

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ हिंदी में पढ़ने के लिए CollegeDekho के साथ बने रहें!

Keep visiting CollegeDekho for the latest Education News on entrance exams, board exams and admissions. You can also write to us at our email ID news@collegedekho.com.

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/rajasthan-pre-deled-result-out-55153/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!