UP Board 12th Result 2023 out: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, शुभ छापरा ने किया टॉप, 75.52 प्रतिशत रहा रिजल्ट

Munna Kumar

Updated On: April 25, 2023 04:12 pm IST

यूपी बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए बोर्ड  की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 12वीं का रिजल्ट 75.52 प्रतिशत रहा है। 
 
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023

UP Board 12th Result 2023: यूपी बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 12वीं का रिजल्ट 75.52 प्रतिशत रहा है। छात्रों में शुभा छापरा ने टॉप किया है। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए बोर्ड  की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी।  इस साल करीब 27 लाख 50 हजार 857 छात्रों ने इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

यूपी बोर्ड 10th & 12th रिजल्ट 2023

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2023 (UP Board 12th Toppers List 2023)

छात्र नीचे दी गई तालिका से यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2023 के बारे में महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं।

रैंक

टॉपर्स का नाम

प्राप्त अंक

1

शुभ छपरा (Shubha Chapra) 489/500

2

सौरभ गंगवार (Saurabh Gangwar) 486/500

2

अनामिका (Anamika)

486/500

3

प्रियांशु उपाध्याय (Priyanshu Upadhyay)

--

3

खुशी (Khushi)

--

3

सुप्रिया (Supriya)

--

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2023 पीडीएफ (UP Board 12th Toppers List 2023 PDF)

यहां स्टेट टॉपर्स के लिए यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है:
यहां क्लिक करें यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें-

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2023: रिजल्ट हाइलाइट्स (UP Board 12th Toppers List 2023: Result Highlights)

छात्र उत्तीर्ण प्रतिशत सहित नीचे दी गई तालिका से यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स सूची 2023 से संबंधित प्रमुख हाइलाइट्स देख सकते हैं:

विवरण

डिटेल्स

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में बैठने वाले छात्रों की संख्या

25,71,002

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 19,04,717
छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.52%
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण लड़कों का प्रतिशत 69.34%
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण लड़कियों का प्रतिशत 83%

बोर्ड ने 1.33 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च तक कर लिया था। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद बोर्ड ने यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट नतीजे आज घोषित कर दिए हैं। बता दें, यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे।

छात्र इन वेबसाइटों पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in
  • results.upmsp.edu.in
पिछले साल यानी 2021-2022 सत्र में यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 85.33 फीसदी बच्चे पास हुए थे। जिसमें से लड़कों का पास प्रतिशत 81.21 रहा था, वहीं, 90.15 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी थी।

UP Board 10th Passing Marks 2023: यूपी बोर्ड में 10वीं पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

UP Board 12th Passing Marks 2023: यूपी में 12वीं पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें ?

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in या ऊपर दिए गए किसी भी साइट पर जाएं।
  • अब यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम रिजल्ट 2023 पर लिंक क्लिक करें।
  • अब आप अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • आपका यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • ओरिजनल मार्कशीट आने तक आप यहां से डाउनलोड किए गए मार्कशीट का उपयोग कर सकते हैं।
एडमिशन और एंट्रेंस एग्जाम से संबंधित न्यूज के लिए एजुकेशन न्यूज देखते रहें। आप हमारी ईमेल आईडी news@collegedekho.com पर भी लिख सकते हैं।

Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?

Say goodbye to confusion and hello to a bright future!

news_cta
/news/up-board-12th-toppers-list-2023-check-all-toppers-here-39222/

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

शामिल हों और विशेष शिक्षा अपडेट प्राप्त करें !

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!