- हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2024 (Haryana MBBS Admissions 2024)
- हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन की महत्वपूर्ण तारीखें 2024 (Haryana MBBS Admission …
- हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2024 (Haryana MBBS Admissions Eligibility …
- हरियाणा के लिए नीट 2024 कटऑफ (NEET 2024 Cutoff for …
- हरियाणा एमबीबीएस आवेदन प्रक्रिया 2024 (Haryana MBBS Application Process 2024)
- हरियाणा एमबीबीएस आवेदन शुल्क 2024 (Haryana MBBS Application Fee 2024)
- हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन चयन प्रक्रिया 2024 (Haryana MBBS Admission Selection …
- हरियाणा एमबीबीएस काउंसलिंग 2024 (Haryana MBBS Counselling 2024)
- हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन आवश्यक दस्तावेज (Haryana MBBS Admission Documents Required)
- हरियाणा एमबीबीएस भाग लेने वाले कॉलेज 2024 (Haryana MBBS Participating …
हरियाणा में एमबीबीएस एडमिशन 2024 (MBBS Admissions in Haryana 2024):
हरियाणा में सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने की योजना बना रहे उम्मीदवार नीट रिजल्ट 2024 (NEET result 2024) जारी होने के बाद राज्य एमबीबीएस/बीडीएस काउंसलिंग सत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनटीए द्वारा साझा किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के आधार पर, नीट 2024 परीक्षा (NEET 2024 Exam) 5 मई, 2024 को आयोजित की गई थी, और इसके रिजल्ट (NEET Result 2024) 4 जून, 2024 को जारी किए गए हैं। हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2024 (Haryana MBBS Admission 2024) के लिए नीट 2024 काउंसलिंग (NEET 2024 Counseling) जल्द शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल एनटीए ने काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। नीट काउंसलिंग 2024 (NEET Counseling 2024) की तारीख जल्द दी जारी होने की संभावना है, उसके बाद हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2024 (Haryana MBBS Admissions 2024) शुरू हो जाएगा।
हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2024 (Haryana MBBS Admission 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट @dmer.harana.gov.in पर जारी किए जाएंगे। एक बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, वे
हरियाणा नीट काउंसलिंग 2024
(Harnaya NEET 2024 Counselling) में भाग लेने के पात्र होंगे।
नीट-यूजी 2024 काउंसलिंग प्रोसेस
के आधार पर एडमिशन पाने के इच्छुक मेडिकल छात्रों को अपने संबंधित मूल राज्य की प्रवेश प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। यदि आप हरियाणा के मूल निवासी छात्र हैं या अधिवास धारक (domicile holder) हैं, तो आप हरियाणा भर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की मांग कर सकते हैं। हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2024 (Haryana MBBS Admission 2024) से संबंधित सभी विवरण यहां देखने के लिए नीचे दिया गया लेख पढ़ें
ये भी पढ़ें -
टॉप 20 मेडिकल कॉलेज के लिए नीट 2024 कटऑफ
हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2024 (Haryana MBBS Admissions 2024)
DMER (चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग) - हरियाणा राज्य में एमबीबीएस कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया आयोजित करता है। डीएमईआर ने हरियाणा में एमबीबीएस कोर्स के लिए एडमिशन के लिए श्रेणीवार नीट मेरिट लिस्ट जारी करता है। विभिन्न श्रेणियों के लिए 14 मेरिट लिस्ट डीएमईआर हरियाणा की वेबसाइट ऑफिशियल पर उपलब्ध कराई गई हैं। हरियाणा एमबीबीएस काउंसलिंग 2024 (MBBS counselling 2024) की महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में भी जानने की सलाह दी जाती है।
हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन की महत्वपूर्ण तारीखें 2024 (Haryana MBBS Admission Important Dates 2024)
उम्मीदवार हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन डेट 2024 (Haryana MBBS Admissions Date 2024) के बारे में जानने के लिए निम्नलिखित टेबल का उल्लेख कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण इवेंट | महत्वपूर्ण तारीखें |
---|---|
रजिस्ट्रेशन हरियाणा के पहले राउंड के लिए नीट काउंसिलिंग | जुलाई, 2024 |
हरियाणा एमबीबीएस राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए लास्ट डेट | जुलाई 2024 |
एप्लीकेशन फॉर्म का ऑनलाइन करेक्शन | जुलाई 2024 |
सिक्योरिटी अमांउट ऑनलाइन जमा करना | जुलाई 2024 |
हरियाणा के लिए च्वॉइस भरना और लॉक करना नीट राउंड 1 काउंसलिंग | जुलाई 2024 |
राउंड 1 प्रोविजनल सीट आवंटन | जुलाई 2024 |
शिकायतें, यदि कोई हों | जुलाई 2024 |
ट्यूशन फीस ऑनलाइन जमा करना | अगस्त 2024 |
दस्तावेज़ सत्यापन | अगस्त, 2024 |
कॉलेज रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि | अगस्त 2024 |
हरियाणा नीट एडमिशन 2024: राउंड 2 काउंसलिंग तारीखें | |
रजिस्ट्रेशन, च्वॉइस भरने और लॉक करने की प्रक्रिया | अगस्त 2024 |
हरियाणा नीट सीट आवंटन सूची राउंड 2 सूची | अगस्त 2024 |
राउंड 2 की प्रोविजिनल सीट आवंटन लिस्ट पर शिकायतें | अगस्त 2024 |
ट्यूशन फीस ऑनलाइन जमा करना | अगस्त, 2024 |
हरियाणा एमबीबीएस प्रवेश 2024 के लिए दस्तावेज़ सत्यापन | अपडेट किया जाएगा |
जॉइनिंग की लास्ट डेट | अपडेट किया जाएगा |
हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2024 (Haryana MBBS Admissions Eligibility Criteria 2024)
निर्धारित कट-ऑफ स्कोर के साथ नीट-यूजी 2024 के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार हरियाणा में एमबीबीएस या बीडीएस कोर्सेस के लिए एडमिशन के पात्र हैं।
भले ही उम्मीदवार ने नीट-UG क्वालीफाई किया हो, लेकिन एडमिशन के लिए विचार अधिवास नियम पर आधारित होगा। आवेदकों को हरियाणा का वास्तविक निवासी होना चाहिए।
उम्मीदवारों की निचली आयु सीमा 17 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जिन उम्मीदवारों का वैध नीट स्कोर है और जो मेडिकल या डेंटल कोर्सेस करना चाहते हैं, उन्हें चिकित्सकीय रूप से फिट होना चाहिए।
आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 12 में 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। क्लास 12 में भौतिकी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान अनिवार्य विषय होने चाहिए। केवल वही उम्मीदवार एडमिशन के लिए पात्र हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में एम्स कॉलेजों की लिस्ट, सीटें और रैंक
हरियाणा के लिए नीट 2024 कटऑफ (NEET 2024 Cutoff for Haryana)
कैटेगरी | हरियाणा नीट 2024 क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल | हरियाणा नीट 2024 कटऑफ मार्क्स |
---|---|---|
सामान्य | 50th पर्सेंटाइल | 720-164 |
एससी | 40th पर्सेंटाइल | 163-129 |
एसटी | 40th पर्सेंटाइल | 163-129 |
ओबीसी | 40th पर्सेंटाइल | 163-129 |
ओबीसी – PH | 40th पर्सेंटाइल | 104-93 |
हरियाणा एमबीबीएस आवेदन प्रक्रिया 2024 (Haryana MBBS Application Process 2024)
नीचे स्टेप -वाइज एमबीबीएस आवेदन प्रक्रिया 2024 पर एक नज़र डालें:
हरियाणा में एडमिशन से MBBS/BDS कोर्स के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार्य हैं।
उम्मीदवारों को डीएमईआर-हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए प्रासंगिक एडमिशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
उम्मीदवारों को सही व्यक्तिगत और शैक्षणिक डिटेल्स के साथ आवेदन जमा करना होगा। डीएमईआर गलत जानकारी वाले आवेदन पत्रों को अस्वीकार कर देगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को उसका प्रिंटआउट लेना होगा।
काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट अनिवार्य है।
हरियाणा एमबीबीएस आवेदन शुल्क 2024 (Haryana MBBS Application Fee 2024)
हरियाणा में एमबीबीएस प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार नीचे दिया गया है।
श्रेणी का नाम | आवेदन शुल्क |
---|---|
एनआरआई (NRI) | रु. 10,000 |
आरिक्षत | रु. 1,000 |
यूआर (अनारक्षित) | रु. 4,000 |
हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन चयन प्रक्रिया 2024 (Haryana MBBS Admission Selection Process 2024)
बीडीएस या एमबीबीएस कोर्स में उम्मीदवारों का एडमिशन फिजिकल काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से नीट-यूजी 2024 स्कोर के आधार पर किया जाता है। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दिखाई देता है, उन्हें सीट आवंटन के लिए माना जाएगा। मेरिट लिस्ट में नीट-यूजी 2024 क्वालिफायर का नाम, स्थल, तारीख और काउंसलिंग का समय है। सीट आवंटन उम्मीदवारों के नीट स्कोर या पर्सेंटाइल, वरीयताओं, आरक्षण नीतियों और कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा।
हरियाणा एमबीबीएस काउंसलिंग 2024 (Haryana MBBS Counselling 2024)
हरियाणा एमबीबीएस प्रवेश 2024 (Haryana MBBS admissions 2024) के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया नीचे सूचीबद्ध है:
डीएमईआर हरियाणा ऑनलाइन मोड में एमबीबीएस काउंसलिंग आयोजित करता है।
DMER नीट काउंसलिंग के केवल दो राउंड आयोजित करता है, जिसके बाद एक मॉप-अप राउंड होता है।
जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दिखाया गया है, उन्हें अपनी पसंद या वरीयता ऑफिशियल वेबसाइट पर भरनी होगी।
एक बार पसंद या वरीयता सूची प्रस्तुत करने के बाद, उम्मीदवारों को इसे बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवारों की वरीयता, नीट मेरिट, आरक्षण नीतियों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा।
बाद में, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए DMER द्वारा निर्धारित संबंधित केंद्र पर जाना होगा।
सीट आवंटन के बाद, उम्मीदवारों को पहले सेमेस्टर / वर्ष के लिए निर्धारित तारीख के भीतर कोर्स शुल्क जमा करना होगा।
शुल्क के भुगतान के बाद ही उम्मीदवार का एडमिशन पक्का माना जाता है।
पहले दौर के बाद खाली सीटों के आधार पर, डीएमईआर दूसरे दौर की काउंसलिंग के साथ आगे बढ़ेगा।
उपरोक्त वर्णित प्रक्रिया दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए समान रहेगी। उम्मीदवार जो पहले राउंड में सीट सुरक्षित करने में असफल रहे, वरीयता या पसंद की सूची जमा करके दूसरे राउंड में भाग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध नीट 2024 एमबीबीएस सीटों की सूची
हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन आवश्यक दस्तावेज (Haryana MBBS Admission Documents Required)
नीट -यूजी परिणाम/स्कोरकार्ड
नीट -यूजी 2024 एडमिट कार्ड
क्लास 10 और क्लास 12 मार्कशीट
एआईयू द्वारा जारी समतुल्यता प्रमाणपत्र (केवल एनआरआई उम्मीदवारों के लिए)
एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट
डीओबी (जन्म तिथि) प्रमाण पत्र
टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र)
हरियाणा अधिवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड फोटोकॉपी
एससी / एसटी / पीएच प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
ओरिजिनल काउंसलिंग शुल्क भुगतान की रसीद
चार पासपोर्ट साइज फोटो
सभी लागू प्रमाणपत्रों/प्रशंसापत्रों/दस्तावेजों की दो स्व-सत्यापित फोटोकॉपी
हरियाणा एमबीबीएस भाग लेने वाले कॉलेज 2024 (Haryana MBBS Participating Colleges 2024)
यहां हरियाणा भाग लेने वाले कॉलेजों की लिस्ट 2024 (List of Haryana Participating Colleges 2024) है जो नीट - यूजी 2024 स्कोर को स्वीकार करते हैं। हरियाणा एमबीबीएस भाग लेने वाले कॉलेजों 2024 की लिस्ट देखें:
भाग लेने वाले कॉलेज |
---|
पीटी भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (PGIMS) |
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज (MAMC) |
सर्वोदय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (SHRC) |
सिद्धि विनायक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (SVCPS) |
महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (MMIMS) |
जेआर किसान होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (JKHMCH) |
भगत फूल सिंह सरकारी मेडिकल कॉलेज (BPSGMC) |
एनसी मेडिकल कॉलेज (NCMC) |
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज (KCMC) |
बीकेएन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल (BKNAMCH) |
जिन उम्मीदवारों ने पहले दौर की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया है, उन्हें ऊपर बताए गए कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
संबंधित आलेख
लेटेस्ट हरियाणा एमबीबीएस एडमिशन 2024 की खबरों और अपडेट के लिए CollegeDekho पर बने रहें।
समरूप आर्टिकल्स
एमबीबीएस के बाद हायर स्टडीज (Higher Studies after MBBS): करियर विकल्प और स्कोप देखें
एमबीबीएस कोर्स एडमिशन 2024 (MBBS Course 2024 Admission): एप्लीकेशन, एंट्रेंस एग्जाम, कोर्स अवधि, कोर्स फीस
भारत में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों की लिस्ट 2024 (List of Postgraduate Medical Courses in India 2024 in Hindi)
एम्स एंट्रेंस विभिन्न परीक्षाओं के लिए कोर्स (AIIMS Entrance Exams for Different Courses): 2024 के लिए घोषित तारीखें देखें
एम्स नीट यूजी ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक (AIIMS NEET UG Opening & Closing Ranks): एम्स में एडमिशन के लिए क्राइटेरिया यहां देखें
एम्स के लिए नीट 2024 कटऑफ (NEET Cutoff for AIIMS 2024): 2023, 2022, 2021, 2020, 2019 एमबीबीएस/बीडीएस रैंक यहां देखें