जेएसी 10वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024 in Hindi): झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं कम्पार्टमेंट परिणाम यहां देखें

Shanta Kumar

Updated On: August 02, 2024 04:34 pm IST

जेएसी 10वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024) सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। जेएसी 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024 (JAC 10th Compartment Exam 2024) 9 से 13 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई है।  
जेएसी 10वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024)
examUpdate

Never Miss an Exam Update

जेएसी 10वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024 in Hindi): झारखंड अकादमिक परिषद (Jharkhand Academic Council) द्वारा जेएसी 10वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024 in Hindi) सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी करने की संभावना है। पिछले साल के रुझान के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि, जेएसी 10वीं पूरक परिणाम 2024 (JAC 10th Supplementary Result 2024) 11 सितंबर, 2024 तक जारी हो सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र जेएसी 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 (JAC 10th Supplementary Result 2024) राज्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharhand.gov.in पर देख सकेंगे। छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए लॉगिन विंडो पर अपने रोल कोड और रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा। छात्रों को ध्यान देना होगा कि ऑनलाइन जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024) प्रोविजनल होगा, जो जेएसी 10वीं मूल मार्कशीट 2024 (JAC 10th Marksheet 2024) आने तक ही वैलिड होगा। रिजल्ट के बाद छात्रों को जेएसी 10वीं मूल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूल से लेना होगा।

झारखंड बोर्ड (Jharkhand Board) द्वारा जेएसी मैट्रिक पूरक परीक्षा 2024 (JAC Matric Supplementary Exam 2024) 9 से 13 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई है। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं संबंधित स्कूलों द्वारा 18 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई है।

इससे पहले जेएसी 10वीं रिजल्ट 2024 (JAC 10th Result 2024) 19 अप्रैल 2024 को जारी कर दिया गया था। इस साल कुल 90.31 फीसदी छात्र पास हुए हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं मैट्रिक परीक्षा में कुल 3 लाख 38 हजार 398 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसमें 2 लाख 5 हजार 110 छात्र यानी 54 फीसदी छात्र फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। वहीं करीब 1 लाख 53 हजार छात्र यानी 40.63 फीसदी सेकेंड डिविजन और 19 हजार 555 छात्र यानी 5.17 फीसदी थर्ड डिविजन से पास हुए हैं।

जेएसी मैट्रिक पूरक परीक्षा टाइम टेबल 2024 (JAC Matric Supplementary Exam 2024 Time Table)

परीक्षा तारीख

पहली पाली (सुबह 9:45 से दोपहर 1:30 बजे तक)

दूसरी पाली (2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक)

9 जुलाई 2024

हिंदी (कोर्स A एवं B)

उर्दू

10 जुलाई 2024

संस्कृत

अंग्रेजी

11 जुलाई 2024

सामाजिक विज्ञान

फारसी/उरांव/कुरमाली/उड़िया/हो/पंच परगनिया/संथाली/

खोरठा/नागपुरी/बांग्ला/मुंदरी/खरिया/अरबी

12 जुलाई 2024

वाणिज्य / एमएई / एसईसी / आरईटी / बीएडब्ल्यू / टीएटी / / गृह विज्ञान / आईआईटी / आईटीएस / एचईएल

(सुबह 9:30 बजे से 12:15 बजे दोपहर तक)

विज्ञान

13 जुलाई 2024

गणित

संगीत

झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 (Jharkhand 10th Board Exams 2024) 6 फरवरी से 26 फरवरी, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में जो छात्र एक या दो विषय में असफल हुए थे, वे जेएसी 10वीं पूरक परीक्षा 2024 (JAC 10th Supplementary Exam 2024) में शामिल हो सकते थे। जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th compartment result 2024) के बारे में पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

ये भी पढ़ें-

पॉलिटेक्निक के बाद बेस्ट करियर ऑप्शन लेक्चरर कैसे बने? यहां जानें
आर्ट्स में कोर्स और करियर ऑप्शन बीए एलएलबी डिग्री के बाद करियर ऑप्शन
हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट में करियर मास कम्युनिकेशन में करियर
रेडियोलॉजी कोर्स BCA के बाद बेस्ट करियर विकल्प
नर्सिंग के बाद नौकरी के अवसर --

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024) - हाइलाइट्स

नीचे दिए गए जेएसी क्लास 10 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024) के महत्वपूर्ण हाइलाइट्स के साथ अपडेट रहें:

विवरण

डिटेल्स

परीक्षा का नाम

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024

रिजल्ट का नाम

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024)

परीक्षा संचालन प्राधिकरण

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी), रांची

साख आवश्यक है

रोल नंबर और रोल कोड

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 डेट

सितम्बर 2024

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 देखने की वेबसाइट

jac.jharkhand.gov.in

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 तारीखें (JAC 10th Compartment Result 2024 Date)

झारखंड बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (Jharkhand Board 10th compartment result 2024) के लेटेस्ट आयोजनों के तारीखें के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे टेबल देखें:

आगामी कार्यक्रम

तारीख

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2024

5 जुलाई 2024

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंटल एग्जाम 2024 डेट

9 से 13 जुलाई 2024

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 डेट (JAC 10th compartment result 2024 date)

सितंबर 2024

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024) - वेबसाइट

हमने उन वेबसाइटों की सूची प्रदान की है जहाँ से छात्र अपने जेएसी क्लास 10 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC Class 10 Compartment Result 2024) की जाँच कर सकते हैं:

  • jac.nic.in
  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें? (How to check JAC 10th Compartment Result 2024?)

जेएसी क्लास 10 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC class 10 compartment result 2024) की जांच और डाउनलोड करने के लिए सरल स्टेप नीचे दिए गए हैं:

  • स्टेप 1: झारखंड बोर्ड की वेबसाइट ऑफिशियल खोलें: jac.com
  • स्टेप 2: होम पेज पर ' जेएसी 10वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2024 (JAC class 10 compartment result 2024) ' लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: फिर रोल नंबर, रोल कोड प्रदान करें और डिटेल्स सबमिट करें।
  • स्टेप 4: जेएसी 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 (JAC 10th supplementary result 2024) स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप 5: भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें।

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 में उल्लिखित विवरण

छात्र जेएसी 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024) में निम्नलिखित डिटेल्स पा सकते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • रोल कोड और रोल नंबर
  • स्कूल का नाम
  • विषय
  • अधिकतम अंक
  • कुल अंक
  • डिवीजन
  • रिजल्ट की स्थिति (पास/फेल)

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024) - आंकड़े

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 के आंकड़े रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए गए टेबल को अपडेट किया जाएगा।

विशेषताएं

डिटेल्स

कुल उपस्थित छात्रों की संख्या

अपडेट किया जाएगा

कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या

अपडेट किया जाएगा

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

अपडेट किया जाएगा

पुरुष अभ्यर्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत

अपडेट किया जाएगा

महिला अभ्यर्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत

अपडेट किया जाएगा

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023 (JAC 10th Compartment Result 2023) - आंकड़े

झारखंड बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023 (Jharkhand Board 10th compartment result 2023) के आंकड़े नीचे टेबल में दिया गया है।

विशेषताएं

डिटेल्स

कुल उपस्थित छात्रों की संख्या

4656

कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या

2958

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

63.53%

ये भी पढ़े:

10वीं के बाद आईटीआई कोर्स 10वीं के बाद बेस्ट डिप्लोमा कोर्सेस
10वीं के बाद नर्सिंग कोर्स 10वीं के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्सेस की लिस्ट
10वीं के बाद बेस्ट पॉलिटेक्निक कोर्सेस की लिस्ट --

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024) - पासिंग मार्क्स

जेएसी मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 को पास करने के लिए, छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल सहित जिन विषयों में वे शामिल होंगे, उनमें न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा। मतलब, छात्रों को झारखंड बोर्ड क्लास 10 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (Jharkhand Board Class 10 Compartment Result 2024) में उत्तीर्ण घोषित होने के लिए 100 में से कम से कम 33 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।

जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 (JAC 10th Compartment Result 2024) - ग्रेडिंग सिस्टम

मार्क्स रेंज

ग्रेड अंक

91-100

10

81-90

9

71-80

8

61-70

7

51-60

6

41-50

5

33-40

4


झारखंड बोर्ड से सम्बंधित अन्य लेख पढ़ें-
जेएसी 10वीं महत्वपूर्ण लिंक
जेएसी 10वीं बोर्ड 2024
जेएसी 10वीं एडमिट कार्ड 2024
जेएसी 10वीं सिलेबस 2024
जेएसी 10वीं एग्जाम डेट 2024
जेएसी 10वीं एग्जाम पैटर्न 2024
जेएसी 10वीं मॉडेल पेपर 2024
जेएसी 10वीं प्रीवियस ईयर क्वेस्शन पेपर
झारखंड बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2024
बोर्ड परीक्षा परिणाम अपडेट और अन्य एजुकेशन न्यूज़ पढ़ने के लिए CollegeDekho के सात बने रहें!

FAQs

यदि मैं जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2024 में उत्तीर्ण नहीं हुआ तो क्या होगा?

यदि आप जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2024 में उत्तीर्ण नहीं होते हैं तो आपको पूरे शैक्षणिक सत्र को दोहराना होगा और अगली 10वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल होना होगा।

क्या कंपार्टमेंट एग्जाम परिणाम के बाद मुझे एक अलग जेएसी 10वीं मार्कशीट 2024 मिलेगी?

यदि आप जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम उत्तीर्ण करने में सफल होते हैं तो बोर्ड एक अलग नई ओरिजिनल मार्कशीट प्रदान करेगा। आपको अपने स्कूल से मार्कशीट एकत्र करनी होगी।

जेएसी 10वीं पूरक परिणाम 2024 की जांच करने के लिए किन प्रमाण-पत्रों की आवश्यकता है?

जेएसी 10वीं कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 की जांच करने के लिए छात्रों को परिणाम लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और रोल कोड प्रदान करना आवश्यक है।

मैं जेएसी 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2024 कहां देख सकता हूं?

झारखंड क्लास 10 एग्जाम परिणाम 2024 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com, और jac.jharhand.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

झारखंड बोर्ड 10वीं पूरक परिणाम 2024 कब जारी होगा?

झारखंड बोर्ड 10वीं पूरक परिणाम 2024 सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह में प्रोविजनल रूप से जारी किया जाएगा। पिछले साल पूरक परिणाम 11 सितंबर, 2023 को जारी किया गया था।

/jac-10th-compartment-result-brd

क्या आपके कोई सवाल हैं? हमसे पूछें.

  • 24-48 घंटों के बीच सामान्य प्रतिक्रिया

  • व्यक्तिगत प्रतिक्रिया प्राप्त करें

  • बिना किसी मूल्य के

  • समुदाय तक पहुंचे

Top
Planning to take admission in 2024? Connect with our college expert NOW!