
Never Miss an Exam Update
एमपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2025 (MP Board 12th Grading System 2025 in Hindi): एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट अप्रैल 2025 में जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में छात्रों को उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेड प्रदान किए जाते हैं। एमपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग 2025 (MP Board 12th Grading 2025 in Hindi) प्रदान करने के लिए एमपी बोर्ड परिणाम की गणना के लिए "पांच में से बेस्ट फॉर्मूला" को फोलो करता है। छात्रों के अंकों के अनुसार बोर्ड उन्हें ग्रेड और डिवीजन प्रदान करता है। बोर्ड 9-पॉइंट ग्रेडिंग सिस्टम का पालन करता है। एमपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2025 (MP Board 12th Grading System 2025 in Hindi) के अनुसार 90 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को A+ ग्रेड प्रदान किया जाता है। जो छात्र ग्रेड D और E प्राप्त करते हैं, उन्हें 'असफल' माना जाता है। ऐसे छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
एमपी 12वीं बोर्ड 2025 के छात्रों को कुल 5 विषयों की परीक्षा देनी होगी, जिनमें 3 विषय मुख्य विषय हैं और बाकी 2 वैकल्पिक विषय हैं। प्रत्येक विषय के लिए अधिकतम अंक 100 हैं, जिनमें से 70 अंक थ्योरी भाग के लिए और 30 अंक प्रैक्टिकल भाग के लिए आवंटित किए जाते हैं। छात्रों को प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षाओं में शामिल होना होगा और पास होना होगा। कम से कम 75% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 'डिस्टिंक्शन' डिवीजन दिया जाएगा। यदि कोई 60% और उससे अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उसे प्रथम श्रेणी से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 45% प्राप्त करने पर छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होंगे। एमपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2025 (MP Board 12th Grading System 2025) से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए छात्र लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
एमपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2025 (MP Board 12th Grading System 2025)
जो छात्र एमपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम 2025 (MP Board Grading System 2025 in Hindi) के बारे में जानना चाहते हैं वह नीचे दी गयी टेबल में एमपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2025 (MP Board 12th Grading System 2025) के बारे में जान सकते हैं।
ग्रेड | प्रतिशत/अंक श्रेणी | ग्रेड प्वाइंट | रिमार्क |
---|---|---|---|
A+ | 90% – 100% | 9 | आउटस्टैंडिंग |
A | 80% – 89% | 8 | एक्सीलेंट |
B+ | 70% – 79% | 7 | बहुत अच्छा |
B | 60% – 69% | 6 | अच्छा |
C+ | 50% – 59% | 5 | एवरेज से ऊपर |
C | 40% – 49% | 4 | एवरेज |
D+ | 30% - 39% | 3 | मार्जिनल |
D | 20% - 29% | 2 | सुधार की जरूरत |
E | 20% से कम | 1 | सुधार की जरूरत |
एमपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2025 (MP Board 12th Grading System 2025 in Hindi): एग्जाम पैटर्न
छात्र एमपी बोर्ड क्लास 12 एग्जाम पैटर्न 2025 के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख कर सकते हैं:- एमपी बोर्ड क्लास 12 की परीक्षाओं को थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं में विभाजित किया जाएगा।
- एमपी बोर्ड 12वीं क्लास की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 30 अंकों की होंगी।
- 12वीं क्लास में सैद्धांतिक एग्जाम में 40% प्रश्न ऑबजेक्टिव होंगे। शेष 40% और 20% प्रश्न क्रमशः सबजेक्टिव और एनालिटिक्स होंगे।
- D.El.Ed, ओल्ड बिजनेस और NSQF विषयो में कोई बदलाव नहीं होगा।
एमपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2025 (MP Board 12th Grading System 2025 in Hindi): पासिंग क्राइटेरिया
जो छात्र एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए थे, उन्हें एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में 33 अंकों के बजाय न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। उत्तीर्ण अंक जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
अंक | पासिंग मार्क्स (33%) | राउंडिंग-ऑफ |
---|---|---|
20 में से पासिंग मार्क्स | 6 अंक | 6 अंक |
25 में से पासिंग मार्क्स | 7.5 अंक | 8 अंक |
30 में से पासिंग मार्क्स | 9 अंक | 9 अंक |
35 में से पासिंग मार्क्स | 10.5 अंक | 11 अंक |
40 में से पासिंग मार्क्स | 12 अंक | 12 अंक |
45 में से पासिंग मार्क्स | 13.5 अंक | 14 अंक |
50 में से पासिंग मार्क्स | 15 अंक | 15 अंक |
55 में से पासिंग मार्क्स | 16.5 अंक | 17 अंक |
60 में से पासिंग मार्क्स | 18 अंक | 18 अंक |
65 में से पासिंग मार्क्स | 19.5 अंक | 20 अंक |
70 में से पासिंग मार्क्स | 21 अंक | 21 अंक |
75 में से पासिंग मार्क्स | 22.5 अंक | 23 अंक |
80 में से पासिंग मार्क्स | 24 अंक | 24 अंक |
85 में से पासिंग मार्क्स | 25.5 अंक | 26 अंक |
90 में से पासिंग मार्क्स | 27 अंक | 27 अंक |
95 पासिंग मार्क्स | 28.5 अंक | 29 अंक |
100 में से पासिंग मार्क्स | 30 अंक | 30 अंक |
एमपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2025 (MP Board 12th Grading System 2025 in Hindi): सप्लीमेंट्री एग्जाम
यदि कोई छात्र एमपी बोर्ड एग्जाम 2025 के न्यूनतम पासिंग मार्क्स (MP Board Exam 2025 Passing Marks) को पूरा करने में विफल रहता है, तो उसे सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का एक और मौका दिया जाएगा। इसके अलावा, जो लोग अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और एग्जाम में अपने अंक या प्रतिशत में अपडेट करना चाहते हैं, वे भी एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2025 में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड जुलाई, 2025 के अंतिम सप्ताह में एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम आयोजित करेगा। सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म केवल वहीं छात्र भर सकते हैं जो अधिकतम दो विषयों में फेल हैं। राज्य बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षाओं से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी के बारे में एक ऑफिशियल अधिसूचना जारी करेगा।छात्र अपने द्वारा प्राप्त ग्रेड को समझने के लिए एमपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2025 पीडीएफ (MP Board 12th Grading System 2025 PDF) को विस्तार से देख सकते हैं। इसके अलावा, वे एमपी बोर्ड पासिंग मार्क्स 2025 12वीं (MP Board Passing Marks 2025 12th) भी देख सकते हैं। अधिक अपडेट के लिए पेज से जुड़े रहें।
FAQs
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड छात्रों को A+, A, B+, B, C+, C, D+, D और E प्रदान करता है।
एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में छात्रों को कुल मिलाकर थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा मिलेगी। छात्रों को कम से कम 30% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षा पास करनी होगी।
एमपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम में A+ छात्रों को दिया जाने वाला टॉप ग्रेड है। 90% से 100% अंक लाने वाले छात्रों को A+ से सम्मानित किया जाता है।
एमपी बोर्ड 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम में, ग्रेड C+ छात्रों के औसत से टॉप के प्रदर्शन को दर्शाता है। 50% से 59% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को C+ ग्रेड दिया जाएगा।
एमपी बोर्ड 12वीं की एग्जाम में छात्रों को कुल अंकों के आधार पर ग्रेड दिए जाएंगे। रिजल्ट में प्रत्येक विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल एग्जाम में प्राप्त कुल अंक शामिल होंगे।
क्या यह लेख सहायक था ?



